24 न्यूज अपडेट उदयपुर। जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशानुसार जिले मे अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले अपराधियों की धरपकड के लिये चलाये जा रहे अभियान के तहत उमेश औझा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उदयपुर छगन राजपुरोहित (आर.पी.एस.) वृत्ताधिकारी वृत नगर पूर्व, उदयपुर के सुपरविजन मे राजेन्द्र सिंह चारण थानाधिकारी पुलिस थाना प्रतापनगर के नेतृत्व में अशोक कुमार सिह उ नि मय पुलिस टीम प्रतापनगर द्वारा आसुचना व तकनिकी सहायता लेकर मादक पदार्थो की अवैध तस्करी करने वाले 1 तस्कर को गिरफतार कर उसके कब्जे से मिली मोटरसाईकल के अन्दर से 252 ग्राम अवैध अफीम दुध बरामद किया गया जिसकी बाजार कीमत 50 हजार रूपये है। गिरफतार आरोपी से अवैध अफिम दुध व उसके खरीद फरोख्त के संबंध साथीयों के बारे में अनुसंधान जारी है।
तरीका वारदातः – गिरफतार आरोपी अवैध अफिम दुध खरीदकर पुलिस विभाग की नाकाबन्दी से बचने के लिये मेन रोड को छोडकर कॉलोनीयों के रास्ते चुनते हुए मोटरसाईकल में रखकर अवैध अफिम दुध बेचना प्रारम्भिक पुछताछ में पाया गया है।
गिरफतारआरोपी :-01. कैलाश पिता नाथुलाल जाति गायरी उम्र 37 साल निवासी डबोक गांव थाना डबोक जिला उदयपुर
पुलिस टीम : –
- श्री राजेन्द्र सिहं चारण थानाधिकारी
- श्री अशोक कुमार सिंह उ.नि.
- श्री रणजीत सिंह उ.नि.
- श्री अखिलेश्वर एचसी
- श्री राजुराम कानि.
- श्री रामस्वरूप कानि.
- श्री सोहन कानि.

