Site icon 24 News Update

220 केवी जीएसएस निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि आवंटन के लिए विभिन्न स्थान का किया निरीक्षण

Advertisements

कविता पारख

24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेड़ा। पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं निम्बाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी के प्रयासों से राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं वित्त मंत्री व उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी द्वारा बजट में विधानसभा क्षेत्र के छोटीसादड़ी में 220 केवी जीएसएस की घोषणा के साथ ही इसके निर्माण की क्रियान्विति भी शुरू हो गई है।
इसी क्रम में शुक्रवार को पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक कृपलानी ने छोटीसादड़ी नगर के भंवर माता मार्ग पर भवन निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि आवंटन के लिए विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। विधायक कृपलानी ने भूमि चयन को लेकर विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, पूर्व प्रधान महावीर सिंह कृष्णावत, भाजपा ग्रामीण पूर्वी मंडल अध्यक्ष कैलाश गुर्जर, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष रमेश गोपावत, नगर मंडल अध्यक्ष रामचंद्र माली, उपखंड अधिकारी प्रवीण मीणा, पुलिस उपाधीक्षक गोपाल हिंडोनिया, तहसीलदार संजय चरकोटा, जिला परिषद सदस्य दलपत सिंह मीणा, नाथू लाल मीणा, वरदीचंद धाकड़, मोतीलाल जणवा, विष्णु पाटीदार, सुंदर दास बैरागी आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version