24 न्यूज अपडेट उदयपुर। प्रार्थी राजेश पुत्र भेरूलाल पंचाल निवासी वाकला आम्बा, कल्याणपुर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 13 जुलाई 2025 को सुबह करीब 8 बजे वह वाकला आम्बा बस स्टैण्ड पर स्थित अपनी सोने-चांदी की दुकान पर पहुंचा। वहां देखा कि दुकान के पीछे का दरवाजा खुला हुआ था, जिसे कटर से काटा गया था। दुकान से डेढ़ तोला चांदी की तीन मूर्तियां, पांच तोला चांदी के सात ढोथले, 22 तोला चांदी का स्क्रैप तथा दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे अज्ञात चोर चुरा ले गए थे।
इस पर थाना कल्याणपुर में प्रकरण संख्या 83/2025 धारा 331(4), 305(A) भारतीय न्याय संहिता 2023 में दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। प्रकरण में पूर्व में 04 अभियुक्त गिरफ्तार किए जा चुके थे।
जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर श्री योगेश गोयल के निर्देश पर वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए गए अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा श्रीमती अंजना सुखवाल एवं वृत्ताधिकारी ऋषभदेव श्री राजीव राहर के सुपरविजन में, थानाधिकारी कल्याणपुर श्री राजेश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने दो और शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त—
पप्पु उर्फ पपला पुत्र बाबरू, उम्र 20 वर्ष, निवासी आडावेला, लसाड़िया जिला सलूम्बर।
कमलेश पुत्र मन्ना, उम्र 26 वर्ष, निवासी राजपुरा, सलूम्बर जिला सलूम्बर।
दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध जिला सलूम्बर और जिला डूंगरपुर में भी चोरी के आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
पुलिस टीम के सदस्य—
श्री राजेश कुमार, थानाधिकारी कल्याणपुर
श्री हरिशचन्द्र, सउनि
श्री नगीनराम, हैड कानि.
श्री दिलीप सिंह, हैड कानि.
श्री लोकेश कुमार, कानि.
श्री भरत कुमार, कानि.
श्री सुरेश कुमार, कानि.
श्री मुकेश कुमार, कानि.
श्री महेन्द्र सिंह, कानि. (विशेष भूमिका)
श्री गोविंद कुमार, कानि. (विशेष भूमिका)
श्री लोकेश कुमार रायकवाल, साइबर सेल

