Site icon 24 News Update

2 हजार करोड़ के मालिक ने उठाई गेहूं की बोरियां, जिंदल बन गए पल्लेदार

Advertisements

देश के नामी इंडस्ट्रियलिस्ट और 2 हजार करोड़ के मालिक और हरियाणा की कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार नवीन जिंदल बुधवार को चुनाव प्रचार के दौरान पल्लेदार बने नजर आए। उन्होंने रादौर की अनाज मंडी में गेहूं की बोरी कंधे पर उठाकर ट्रक में लोड की। उनके इस काम को मौके पर मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर सराहा। इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। करीब 10 साल से राजनीति से दूर रहे नवीन जिंदल ने हाल ही में भाजपा जॉइन की है। उनकी माता सावित्री जिंदल देश की सबसे अमीर महिला हैं। उन्होंने भी कुछ दिन पहले कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थामा है।

Exit mobile version