24 न्यूज अपडेट उदयपुर। जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुरयोगेश गोयल द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत गोपाल स्वरूप मेवाड़ा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण व राजेन्द्रसिंह राठौड वृताधिकारी वृत्त कोटडा के सुपरविजन में श्यामसिंह पुलिस निरीक्षक प्रभारी डीएसटी व उत्तमसिंह थानाधिकारी, बेकरिया मय टीम ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए आज कालीबोर पुलिया, कोटडा रोड पर एक महेन्द्रा बोलेरो पिकअप में गोपाल पुत्र डुंगा निवासी भामाखेडा, पीपली डोडीयान पुलिस थाना रेलमगरा जिला राजसमंद, प्रहलाददास पुत्र अम्बादास निवासी अडक्यि, ओठा पुलिस थाना रेलमगरा जिला राजसमंद व प्रताप पुत्र अम्बालाल निवासी फुक्यि, पीपली डोडीयान पुलिस थाना रेलमगरा जिला राजसमंद को 12 किलो 100 ग्रांम अवैध गांजा परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया। उनसे गांजा व पिकअप वाहन को जब्त किया गया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पशुपालन के लिए मशीनीकरण’ विषयक 24 वीं दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आरंभजल, जंगल, जमीन पर हर जीव का अधिकार: डाॅ. कर्नाटक बजट में उदयपुर संसदीय क्षेत्र को मिल सकती है और सौगात: मन्नालाल रावत