-पदाधिकारियों ने किया आयोजन स्थल का निरीक्षण संपन्न-समापन समारोह में उद्योग मंत्री के साथ जनजाति मंत्री भी होंगे शामिल 24 न्यूज अपडेट उदयपुर। लघु उद्योग भारती उदयपुर इकाई के तत्वावधान में उदयपुर में 10 से 13 जनवरी तक होने जा रहे 11वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर 2025 (आईआईएफ) की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। आयोजन स्थल दिल्ली पब्लिक स्कूल मैदान में डोम तैयार हो गए हैं। रविवार को लघु उद्योग भारती सहित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों ने डोम व अन्य तैयारियों का निरीक्षण किया।आईआईएफ संयोजक तरुण दवे ने बताया कि प्रमुख उद्योगपति व संघ के विभाग संघचालक हेमेंद्र श्रीमाली और महानगर संघचालक गोविंद अग्रवाल ने आयोजन स्थल का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान आयोजन की प्रगति पर कार्यकर्ताओं ने जानकारी दी। सफाई व्यवस्था और अन्य तैयारियों को लेकर अधिकारियों ने संतोष व्यक्त किया।निरीक्षण के समय वेन्यू प्रमुख अभिजीत शर्मा, सोशल मीडिया प्रमुख यशवर्धन खंडेलवाल, दीपक चुघ, आर्किटेक्ट सुनील एस. लड्ढा, सुरक्षा प्रमुख उमाप्रताप सिंह यादव, अभय जोशी, हितेश बोही आदि प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।लघु उद्योग भारती उदयपुर के जिलाध्यक्ष मनोज जोशी ने बताया कि इस आयोजन के समापन समारोह में कई गणमान्य हस्तियां शिरकत करेंगी। इनमें राज्य के उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़, जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी, चित्तौड़ सांसद सीपी जोशी, राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, लघु उद्योग भारती के प्रदेश महामंत्री योगेन्द्र शर्मा, चित्तौड़ प्रांत अध्यक्ष पवन गोयल आदि शामिल हैं।प्रायोजकों में मिराज, सिक्योर मीटर्स, वोल्केम, पीआई इंडस्ट्रीज, आईईवीओ, अनंता हॉस्पिटल और वंडर पेंट्स जैसी प्रमुख कंपनियां भागीदारी कर रही हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पालीवाल समाज के युवाओं की बैठक आयोजित 562 खिलाड़ियों व 52 टीमों का जीतो क्रिकेट महाकुंभ 7 से 12 तक, 6 दिन में होंगे 50 मैच