डीएसटी टीम व गोवर्धनविलास पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई 24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर योगेश गोयल भा०पु० से० के निर्देशानुसार, गोपाल स्वरूप मेवाडा आरपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) उदयपुर के सुपरविजन में सूर्यवीर सिंह राठौड वृताधिकारी वृत गिर्वा के निर्देशन में दिलीप सिंह झाला पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना गोवर्धनविलास के नेतृत्व में गोवर्धनविलास पुलिस टीम व जिला स्पेशल टीम ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए गोवर्धनसागर तालाब क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान एक कार से करीब 10 लाख रु की 49.54 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर के साथ अभियुक्त अनवर हुसैन को गिरफतार किया गया है। अभियुक्त से अवैध मादक पदार्थ खरीदने व बेचने के संबंध में पूछताछ की जा रही है।12 फरवरी को जिला स्पेशल टीम व पुलिस थाना गोवर्धनविलास की टीम ने संयुक्त रूप से गोवर्धनसागर तालाब क्षेत्र में नाकाबंदी कर रहे थे। नाकाबंदी के दौरान एक ब्लेक रंग की कार आती हुई दिखाई दी। जिसको पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया तो कार चालक वापस यूटर्न लेकर भागने लगा। जिसको पीछा कर पकडा व नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम श्री अनवर हुसैन पिता राजा मोहम्मद जाति मुसलमान (मेवाफरोश) उम्र 34 साल निवासी 23/42 घोलीबावडी मस्जिद के सामने पुलिस थाना धानमण्डी हाल 4/190 आरएचबी कॉलोनी पुलिस थाना गोवर्धन विलास जिला उदयपुर होना बताया। जिससे कार को वापस घूमा कर भागने का पूछा तो कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दिया। जिस पर उक्त व्यक्ति की तलाशी ली गई तो अनवर हुसैन की जेब में एक पारदर्शी पॉलिथीन में 49.54 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर होना पाया गया। कार चालक अनवर हुसैन को उक्त अवैध ब्राउन शुगर के लाईसेंस बाबत पूछा तो कोई लाईसेंस उपलब्ध होना नहीं बताया। अनवर हुसैन द्वारा उक्त अवैध ब्राउन शुगर अवैध रूप से परिवहन करना अपराध धारा धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का अपराध होना पाये जाने से अभियुक्त अनवर हुसैन को मौके पर गिरफतार किया गया तथा अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर को जप्त किया गया। अभियुक्त द्वारा घटना में प्रयुक्त कार व मोबाईल फोन को भी मौके से जप्त किया गया है। अभियुक्त अनवर हुसैन से उक्त अवैध मादक पदार्थ खरीदने व बेचने के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। उक्त घटना पर प्रकरण संख्या 61/2025 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज किया गया। पुलिस टीम द्वारा गिरफतार किये गये अभियुक्त का नाम अनवर हुसैन पिता राजा मोहम्मद जाति मुसलमान (मेवाफरोश) उम्र 34 साल निवासी 23/42 घोलीबावडी मस्जिद के सामने पुलिस थाना धानमण्डी हाल 4/190 आरएचबी कॉलोनी पुलिस थाना गोवर्धन विलास जिला उदयपुर है।पुलिस टीमः- श्री दिलीप सिंह झाला पु.नि. थानाधिकारी गोवर्धनविलास श्री अर्जुन लाल उनि श्री दिनेश सिंह कानि 678 श्री जितेन्द्र सिंह कानि 2801जिला स्पेशल टीमः- श्री श्याम सिंह रत्नू पु.नि. प्रभारी डीएसटी उदयपुर श्री भंवर लाल हैडकानि श्री मुकेश छबरवाल कानि श्री शक्ति सिंह शेखावत कानि श्री सुमेर सिंह कानि श्री सुमित कुमार कानि Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation ‘वाटर विजन-2047’ राष्ट्रीय कांफ्रेंस, भोपाल और महाबलीपुरम बैठकों के निर्णयों की होगी समीक्षा विक्रम भागरोत मेवाड़ जनशक्ति दल देहात युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नियुक्त