Site icon 24 News Update

10 जगह सिन्धी बाल संस्कार शिविरों का शुभारंभ

Advertisements

24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। भारतीय सिन्धु सभा उदयपुर की और से ग्रीष्म कालीन अवकाश मे उदयपुर मे 10 स्थानों पर 15 दिवसीय सिन्धी बाल संस्कार शिविरों का शुभारंभ सिन्धु सभा के शिक्षकों एवं समाज के वरिष्ठ जनों द्वारा झूलेलाल एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर शिक्षण प्रारम्भ किया। सिन्धु सभा के महानगर अध्यक्ष गुरमुख कस्तुरी एवं संभाग प्रभारी प्रकाश फूलानी ने बताया कि शिक्षक बच्चों को सिन्धी भाषा, संस्कार, सिन्धी संस्कृति, सिन्ध के महापुरुष, शहीदों की जीवनी एवं सिन्ध की प्राचीन सभ्यता की के साथ साथ सिन्धी गीत नृत्य आदि की जानकारी देंगे। सिन्धु सभा के प्रदेश संरक्षक सुरेश कटारिया एवं युवा ईकाई के अध्यक्ष विजय आहुजा ने बताया कि यह शिविर प्रतापनगर, हिरणमगरी स्थित श्री झूलेलाल भवन,शिव मंदिर सेक्टर 13,सुखधाम आश्रम, जवाहर नगर, शक्तिनगर, सिन्धु भवन भुपालपुरा, सन्त कंवर राम नगर -कोठी बाग, सन्त कंवर राम भवन सेक्टर 14, एवं टेकरी मे शिविरों का शुभारंभ किया गया है।इन संस्कार शिविरों में 5 वर्ष से 15 वर्ष के 560 बच्चे शिक्षण प्राप्त कर रहे है इस निशुल्क शिविर में अभी भी कोई बच्चा शामिल होना चाहे तो उसका रजिस्ट्रेशन चालू है। सभा के संरक्षक नानक राम कस्तुरी एवं महामंत्री डॉ किशोर पाहुजा ने बताया कि संस्कार शिविरों का लक्ष्य यह है कि आज के आधुनिक युग मे सिन्धी संस्कृति की जानकारी के साथ साथ उच्च संस्कार दिए जाएं। सिन्धु सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ मनोहर कालरा ने बताया कि अन्य भाषाओं के साथ साथ बच्चों को अपनी मातृभाषा का ज्ञान भी होना चाहिए। इन विभिन्न शिविरों के शुभारंभ के अवसर पर मुरली राजानी ,बसन्त पंजवानी, लक्ष्मण दास, चांदनी लालवानी, रेखा डोडेजा, गुरमुख कस्तुरी ,सुरेश कटारिया, प्रकाश फूलानी,विक्की राजपाल, भगवान सचदेव, किशन अछवानी, मोहिनी साधवानी, भारती गेरा,गोरीबाला कटारिया, मुकेश खिलवानी, कमलेश चैनानी, पवन आहुजा, प्रेम तलरेजा, चन्द्र प्रकाश मगनानी, रामचन्द्र चोटरानी, उर्मिल नन्दवानी,रमा खियाणी ,शालू बिलोची,माला छतवानी प्राची, अशोक मन्दवानी, लज्जा रामेजा ,सुरेश खुराना व विजय आहुजा आदि उपस्थित थे।

Exit mobile version