24 न्यूज अपडेट उदयपुर। गृहमंत्री अमित शाह की के उदयपुर में हुए रोड शो के लिए उदयपुर के चुनावी इतिहास में पहली बार बापू बाजार से लेकर सूरजपोल तक सडक दोनों छोर पर रेलिंग लगाई गई थी। इस रेलिंग पर कुल 1 लाख 70 हजार 600 रूपए खर्च हुए थे। इसमें से लोहे की रेलिंग या बेरिकेड पर 1 लाख 2 हजार 360 रूपए का खर्च आया था जबकि बेरिकेड पर लगे पर्दे पर 68 हजार 240 रूपए का खर्चा हुआ। इसका पूरा खर्चा भारतीय जनता पार्टी की ओर से वहन किया गया। इसी रैली में कुल 840 झंडियों पर पार्टी ने 31 हजार रूपए खर्च किए। इस रैली के लिए जो फ्लेक्स बनाए गए उसमें से पारस सिंघवी ने 2400 रूपए, अतुल चंडालिया ने 1280 रूपए, केके गुप्ता ने 4800 रूपए तथा भाजपा ने 12800 का खर्च वहन किया। रथ का किराया 6300 रूपया हुआ तो उससे ज्यादा उसकी सजावट पर 7500 रूपया खर्च हो गया। कुल 20 किलो फूल पुष्पवर्षा के लिए मंगवाए गए। रैली के लिए भाजपा राजस्थान ने कट आउट बनवाए जिन पर 12 हजार 720 रूपए का खर्च आया।
1 लाख 70 हजार 600 रूपए खर्च हुए अमित शाह के रोड शो में लगी रैलिंग पर, रथ से ज्यादा खर्च हुआ उसकी सजावट पर

Advertisements
