24 न्यूज अपडेट उदयपुर। आज विप्र सेना के पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों ने कलेक्टर को ज्ञापन दिया और होटल ताज अरावली मामले में पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग की। पुलिस पर होटल का पक्ष लेकर दीवार को खुद तुड़वाने, कूटरचित दस्तावेज पेश कर उल्टी एफआईआर दर्ज करने व एक पुलिस अधिकारी की टिप्पणी पर गहरा आक्रोष जताया। तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है तोड़ी गई दीवार को वापस बनाने का नही ंतो विप्र सेना का मौके पर ही महापड़ाव हो जाएगा। विप्र सेना के घनश्याम मेनारिया ने मीडिया को बताया कि बताया कि बूझड़ा में रामचंद्र नागदा व प्रहलाद नागदा की जमीन पर होटल ताज अरावली की ओर से कब्जा किया गया। उस कब्जे को पुलिस ने शह दी। एसएचओ द्वारा पक्षपात किया गया। दस-बारह जवानों ने खुद दीवार को तोडा। इसके वीडियो मौजूद हैं। छह महीने पहले दीवार बनाई थी व पटवारी व उपखंड अधिकारी के मौका निरीक्षण में सही पाई गई थी। उसके बावजूद दीवार को तोड कर कब्जा किया गया। कूटरचित दस्तावेज पेश कर पुलिस ने उल्टी एफआईआर पीडित पर ही दर्ज की जबकि जमीन वारिसान की थी ही नहीं, खुद द्वारा अर्जित की गई है। पुलिस अधिकारी के इस कथन पर गंभीर आपत्ति है कि – ‘पिताजी थूंक कर चाट गए हैं, तुम बेटे भी नालायक हो। उन्होंने कहा कि विप्र सैनिक दीवार पुनः बनाए व इसके लिए तीन दिन का इंतजार करेंगे। सोमवार को मुख्य सचिव, सीएम और डीजी एंटी करप्शन से मिलकर अवगत करवाएंगे उस पर भी समाधान नहीं किया तो 18 या 19 तारीख शाम को विप्र सेना अनिश्चितकालीन धरना देगी व जब तक समाधान नहीं होगा विप्र सैनिक वहां से नहीं हटेंगे।
होटल ताज अरावली मामले में पुलिस पर गंभीर आरोप, विप्र सैनिकों ने दिया तीन दिन का अल्टीमेटम, 19 से महापड़ाव का ऐलान, कहा-पुलिस अधिकारी पीड़ित से कह रहे- ‘पिताजी थूंक कर चाट गए हैं, तुम बेटे भी नालायक हो’(खबर के साथ वीडियो भी देखें )

Advertisements
