24 न्यूज अपडेट उदयपुर। होटल एसोसिएशन सचिव उषा शर्मा ने बताया आज होटल एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल यातायात की विभिन्न समस्याओं को लेकर नेत्रपाल सिंह जी से मिला। उन्हें आने वाले पर्यटकों के ध्यान में रखते हुए समस्या व सुझाव बताएं। सचिव उषा शर्मा ने कहा जहां जहां पर भी पार्किंग स्थल है वहां पर डिस्टेंस बोर्ड एवं पार्किंग बोर्ड प्रॉपर लगाए जाने चाहिए जिससे पर्यटकों को पार्किंग स्थल का पता चल सके एवं पार्किंग स्थल के आसपास पूरा रास्ता क्लियर रखें। बाहर से आने वाले पर्यटकों को चौराहों पर बिना कारण के परेशान नहीं किया जाए ।
वरिष्ठ सदस्य अजय सिंह बोहेड़ा ने कहा उदयपुर भ्रमण पर आने वाले पर्यटक देश-विदेश से यहां पर आते हैं पर्यटकों को उदयपुर शहर में यातायात की समस्याओं का सामना न करना पड़े उन पर ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है क्योंकि बाहर से आने वाले पर्यटक उदयपुर की छवि लेकर दूसरी जगह जाते हैं। आइस फैक्ट्री से लेकर सिटी पैलेस रोड तक पार्किंग पर विशेष ध्यान दिये जाने की आवश्यकता है।चांदपोल के बाहर डबल स्टोरी पार्किंग का उपयोग किया जाना चाहिए। सीजन में पार्किंग को लेकर विशेष ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है। नये पार्किंग स्थल विकसित किये जाकर ई-रिक्शा विभिन्न स्थानों पर शुरू किए जाने चाहिए जिससे पर्यटकों को सुविधा रहेगी एवं पर्यावरण भी प्रदूषित नहीं होगा।
इस अवसर पर होटल एसोसिएशन अध्यक्ष सुदर्शन देव सिंह कारोही वरिष्ठ सदस्य नरेंद्र तलरेजा भगवान वैष्णव वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल उपाध्यक्ष यशवर्धन राणावत सचिव उषा शर्मा कोषाध्यक्ष जोय सुवालका उपस्थित थे।

