Advertisements
24 न्यूज़ अपडेट सलूंबर। श्री राष्ट्रीय सरदार पटेल सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद पाटीदार मसोटीया व प्रदेश अध्यक्ष सुनील पटेल नेजपुर ने संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार किया। जिसमें प्रदेश संयोजक समाजसेवी महेंद्र डांगी ने खीरावाडा के हिरालाल पटेल को उदयपुर संभाग अध्यक्ष व मुकेश पटेल खोलडी को संभाग संयोजक नियुक्त किया गया। पटेल ने बताया की हम सभी सर्व समाज को साथ लेकर चलेंगे।संगठन के सभी कार्यकर्ताओं के साथ में मिलकर समाज को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य करेंगे। पटेल ने कहा की जल्द संभाग की कार्यकारिणी बनाई जाएगी।

