Site icon 24 News Update

हर गलती कीमत मांगती है : अजमेर में एक बूथ पर आज री-पोलिंग, खो गया था वोटर रजिस्टर

Advertisements

24 न्यूज अपडेट अजमेर। कहते हैं कि हर गलती कीमत मांगती है। पोलिंग पार्टी की एक गलती से आज अजमेर में मसूदा विधानसभा के गांव नांदसी में एक बूथ पर आज फिर से लोकसभा चुनाव की वोटिंग हो रही है। फिर पोलिंग पार्टी गई, मतदान का भारी भरकम खर्चा हुआ। वेबकास्टिंग भी हो रही है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए गए है। पुर्नमतदान सुबह सात बजे से आरंभ हो गया था, कुल 753 वोटर हैं। यह सब इसलिए हो गया क्योंकि 26 अप्रैल को मतदान केंद्र संख्या 195, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नान्दसी में कमरा नंबर 1 पर वोटिंग सकुशल हो गई मगर वापसी में जब पोलिंग पार्टी अजमेर के रास्ते में ईवीएम मशीन जमा कराने वापस जा रही थी तो इस बूथ से संबंधित वोटिंग रजिस्टर कहीं खो गया। खूब माथापच्ची हुई और इसी के चलते निर्वाचन विभाग ने री पोलिंग के आदेश दिए। केवल इस बूथ के लिए सवैतनिक अवकाश कर्मचारियों व वोटरों को दिया गया है। सूखा दिवस घोषित किया गया है। इसकी पालना कैसे हुई होगी यह तो वे ही जानें। यही नहीं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नांदसी में भी बच्चों की छुट्टी रखनी पडी है।

Exit mobile version