कविता परखा
24 न्यूज़ अपडेट निंबाहेड़ा । हरीश आंजना एजूकेशन सोसायटी, हरीश आंजना फाउंडेशन विकास सेवा संस्थान द्वारा स्वर्गीय श्री हरीश आंजना की 15 वीं पुण्य स्मृति पर एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 22 नवंबर शुक्रवार को आज छोटी सादड़ी में भंवर माता मार्ग पर स्थित उदय निवास परिसर पर सुबह 9 बजे से शुरू होगा जो सांय तक चलेगा। इस रक्तदान शिविर का उद्देश्य मेवाड़ एवं मालवा क्षेत्र के सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक संगठन और स्थानीय युवाओं को एकत्रित करके रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना है। हरीश आंजना एजूकेशन सोसायटी, हरीश आंजना फाउंडेशन विकास सेवा संस्थान ने मेवाड़ मालवा क्षेत्र की समस्त सामाजिक संस्थाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, जन प्रतिनिधियों, गणमान्य जनों,युवाओं एवं आम जन से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में मानव सेवा के हितार्थ इस पुनीत सेवा कार्य में पधार कर अपना योगदान देवे।

