24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। अनंत चुतुर्दशी पर आज गणपति विसर्जन की धूम मची हुई है। इससे एक दिन पहले उत्सव के अंतिम दिन गणपति पांडालों में सांस्कृतिक महोत्सव की धूम रही जिसमें बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने बढ़ चढ़कर भागीदारी की। शक्तिनगर में स्वास्तिक गु्रप की ओर से 9 दिवसीय गणपति महोत्सव आयोजित किया जा रहा है जिसका आज धूमधाम से समापन होगा। यह कार्यक्रम स्वास्तिक गु्रप की ओर से पिछले 20 साल से लगातार आयोजित किया जा रहा है। इस महोत्सव में शक्तिनगर सहित पूरे उदयपुर से आने वाले श्रद्धालु नियमित रूप से 9 दिन तक सुबह और शाम आरती कर रहे हैं। बच्चों के लिए फेन्सी ड्रेस, कठपुतली शो आदि के आयोजन हुए जिसमें उन्होंने शानदार प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर प्रतिदिन प्रथम पूज्य गणपतिजी का आकर्षक शृंगार भी किया जा रहा है। परसादी एवं भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया। स्वास्तिक गु्रप के अध्यक्ष ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य बच्चों को हमारी संस्कृति से रूबरू कराने का प्रयास किया जाता है। आज गाजे-बाजे के साथ गणपति का अगले बरस जल्दी आने के अनुरोध के साथ विसर्जन किया जाएगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सिंघवी ने कहा -सांसद रावत धर्म के नाम पर नफरत फैलाना बंद करें, येचूरी पर अपनी पोस्ट के लिए माफी मांगे नहीं तो करेंगे कानूनी कार्रवाई, पीएम मोदी ने जिनके निधन को देश का नुकसान बताया, उनके लिए रावत कर रहे हैं अनलर्गल पोस्ट प्रो. सुनीता मिश्रा ने लघुचित्र कलाकार चंद्रप्रकाश चित्तौड़ा को किया सम्मानित