24 न्यूज अपडेट उदयपुर। एसपी योगेश गोयल के निर्देशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम एवं धरपकड के अभियान के तहत उमेश ओझा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर व कैलाश चन्द्र बोरीवाल वृताधिकारी वृत नगर पश्चिम के सुपरविजन में थानाधिकारी सुखेर मय टीम द्वारा सुखेर सर्कल में डीपीएस रोड पर आरोपी कुन्दन सिंह व गोतम को 8.340 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। मुंगलाराम उ.नि. थाना अम्बामाता द्वारा आगें का अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। तत्पश्चात् अम्बामाता से मुंगलाराम उ.नि. मय टीम द्वारा उक्त गिरफ्तारशुदा मुल्जिमान से पुछताछ कर जेल भिजवाया गया था व गिरफ्तारशुदा आरोपियों ने उक्त अवैध स्मैक शाकिर अली पिता शराफत अली निवासी धोलीबावडी थाना धानमण्डी से लाना बताया गया था। टीम द्वारा शाकिर अली को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त शाकिर अली ने उक्त अवैध स्मैक आलम निवासी अलीपुरा से खरीदकर लाना बताया गया। डॉ. हनवंन्त सिंह राजपुरोहित थानाधिकारी, अम्बामाता मय टीम द्वारा आसूचना व तकनीकी सहयोग से वांछित आरोपी आलम खान निवासी अलीपुरा के ठिकाने पर दबिश देकर आरोपी आलम खान पिता अखलाक खान निवासी अलीपुरा मस्जिद के पास थाना भूपालपुरा जिला उदयपुर को डिटेन कर बाद पुछताछ गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है। अभियुक्त आलम खान थाना भूपालपुरा का हिस्ट्रीशीटर होकर बदमाश व शातिर प्रवृति का है। इसके विरूद्ध जिले के विभिन्न थानों में गम्भीर धाराओं सहित कुल 30 प्रकरण दर्ज है जिसमें 15 प्रकरण सिर्फ एनडीपीएस अधिनियम के दर्ज है।पूर्व गिरफ्तार आरोपीः- कुन्दन सिंह पिता बालकृष्ण निवासी गली न.02, लौहार कॉलोनी, आयड थाना भूपालपुरा जिला उदयपुर। गौतम पिता श्री हमेर निवासी पानी की टंकी के सामने, कच्ची बस्ती थाना अम्बामाता जिला उदयपुर। शाकिर अली पिता शराफत अली निवासी मुल्ला जी का चौक, धोली बावडी थाना धानमण्डी जिला उदयपुर।वर्तमान गिरफ्तार आरोपीः- आलम खान पिता अखलाक खान निवासी अलीपुरा मस्जिद के पास थाना भूपालपुरा जिला उदयपुर।टीम प्रभारी व सदस्यः- डॉ. हनवन्त सिह राजपुरोहित थानाधिकारी, अम्बामाता । श्री मुंगलाराम उ.नि.। श्री आलोक कानि.। श्री कुन्दन कानि. । श्री जगदीश कानि. । श्री सुरेश कानि. । श्री राजकमल कानि.। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation नाथद्वारा में ब्यूटी पार्लर का काम करने वाली युवती ने किचन में फंदे से लटक कर दी जान सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम : सरकारी विद्यालय भी नहीं रहे पीछेसराड़ा के स्वामी विवेकानंद मॉडल विद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़ाया मान