24 News Update उदयपुर. ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर बुधवार को उदयपुर जिले के गोगुंदा ब्लॉक के सायरा कस्बे में तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा के सायरा मंडल की ओर से आयोजित तिरंगा यात्रा में सायरा और आसपास के ग्रामीण और भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। तिरंगा यात्रा सायरा कस्बे के अलग-अलग मार्गों से होते हुए आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंची। इसमें शामिल लोग भारत माता की जयकारा लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। तिरंगा यात्रा में गोगुंदा के विधायक प्रताप लाल गमेती भी बाइक पर सवार थे। सायरा के खेल मैदान से रवाना हुई तिरंगा यात्रा सायरा गांव, ब्राह्मणों कलवाना, बटेरी होकर जागेश्वर महादेव पहुंची और वहां पर सभी ने नारे लगाकर देशभक्ति का जोश भरा। यात्रा करीब तीन किलोमीटर तक निकली। सायरा मंडल अध्यक्ष करण जोशी के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा में जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह राव, पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश सेन, सायरा महामंत्री बाबू सिंह, देवीलाल मेघवाल, महिला मोर्चा की पिंकी देवी, बसंती देवी आदि शामिल हुई।
सैनिकों के सम्मान में उदयपुर में निकली तिरंगा यात्रा:भारत माता के जयकारे लगाकर निकले भाजपा कार्यकर्ता, विधायक बाइक पर सबसे आगे रहें

Advertisements
