24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय उदयपुर में राजस्थान सरकार की ओर से बनाये गए राजस्थान कॉन्ट्रेक्च्युअल हायरिंग टू सिविल पोस्ट रूल 2022 को लागू करने और पूर्व प्रक्रिया एसएफएबी के तहत सेवा विस्तार के आदेश जारी कराने की मांग को लेकर कल छठे दिन से अनिश्चितकालीन 24 घंटे की हड़ताल रहेगी। सभी एस एफ ए बी कर्मचारी दिन रात प्रशासनिक भवन के बाहर धरना देंगे । रात्रि में भी धरना जारी रहेगा। चार सूत्री मांग पत्र भी बनाया गया है। कर्मचारियों ने कहा कि कुलपति भी अब बाहर से आ गई हैं। कल उनको हमारा मांगपत्र सौंपा जाएगा। मोहनलाल सुखाड़िया विश्विद्यालय कर्मचारी संगठन (भारतीय मजदूर संघ) के अध्यक्ष नारायणलाल सालवी ने बताया कि करीब 300 कर्मचारी हड़ताल पर है। इन कर्मचारियों को दिसंबर का वेतन भी नहीं मिला है और जनवरी से काम पर आने के कोई कार्य आदेश नहीं है। जबकि चार महीने पहले हड़ताल के बाद यह आदेश जारी किए गए थे कि 31 दिसंबर तक संविदा पर रखने के आदेश दिए जाएंगे और नियम तय होंगे। कर्मचारियों को प्लेसमेंट एजेंसी पर नहीं लिया जाएगा। लेकिन एक बार फिर विश्वविद्यालय प्रशासन ने धोखा कर दिया। आपको बता दें कि इस बारे में उदयपुर से लेकर जयपुर तक सभी बड़े जन प्रतिनिधि साफ कह चुके हैं कि विश्वविद्यालय में कर्मचारी ठेके पर नहीं रखे जाएंगे लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन मनमानी पर अड़ा हुआ है। हड़ताल से सभी प्रमुख काम ठप पड़े हुए है । टीसी ,माइग्रेशन, मार्कशीट, सहित कई जरूरी कामों के लिए बाहर से आए छात्रों ओर उनके परिजनों को बहुत परेशानी हों रही हे। पुस्तकालय और लेबे बंद पड़ी हुई हैं। विश्विद्यालय में सारे काम बाधित हों रहे हैं। जब तक हमारी मांगे नहीं मानी जाती हड़ताल जारी रहेगी। छात्र नेताओं ने भी इस आंदोलन को पूर्ण समर्थन दे दिया हैं ओर कहा कि मंगलवार तक समस्या का समाधान नहीं हुआ तो पूर्ण रूप से पूरा विश्वविद्यालय अनिश्चितकालीन बंद करवाया जाएगा। सभी कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि इस मुसीबत की घड़ी में हम आपके साथ हैं। हम आपके साथ गलत नहीं होने देंगे क्योंकि आप इतने लंबे समय से छात्रों की सेवा व सहयोग कर रहे हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation कल की जगह यहां परसों होगी जलापूर्ति…देखें सूची देखें सूची….भाजपा शहर जिला उदयपुर के मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रतिनिधियों की घोषणा