Site icon 24 News Update

सुविवि की पीएचडी प्रवेश परीक्षा (रीट) का परिणाम घोषित, 905 विद्यार्थी साक्षात्कार के लिए चुने गए

Advertisements


उदयपुर। मोहन लाल सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय के डीन पोस्ट ग्रेजुएट स्टडीज द्वारा  आयोजित पीएचडी प्रवेश परीक्षा (रीट) का परिणाम एक महीने के अंदर ही घोषित कर दिया गया। परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। डीन पीजी प्रो आरती प्रसाद एवम परीक्षा कोऑर्डिनेटर  प्रो बी एल वर्मा  ने बताया की इस परीक्षा में कुल  1728 विद्यार्थियों ने 28 विषयों में परीक्षा दी। जिसमें 1208 याने लगभग 70 प्रतिशत उत्तीर्ण हुए । इसमें तकरीबन 905 विद्यार्थी साक्षात्कार के लिए विभिन्न विषयों के लिए योग्य पाए गए है जो कि कुल पास विद्यार्थियों का 75 प्रतिशत है।

Exit mobile version