24 न्यूज अपडेट उदयपुर। हीरालाल डांगी पुत्र शंकरलाल डांगी निवासी देवरों की भागल, भुवाणा, ने कल रात को सुखेर थाने में रिपोर्ट दी कि रात करीब 10.30 बजे वह भुवाणा बाईपास पर पैट्रोल पम्प के पास चाय के केबिन पर खडा हुआ था तभी वहां पर हेमेन्द्र प्रजापत तथा उसके साथ 3-4 अन्य व्यक्ति थे जो मौके पर आये तथा अचानक गाली गलौच करने लगे और मुझे जान से मारने की नीयत से मेरे सीने पर चाकू मार दिया जिसमें वह मौके पर ही घायल होकर गिर गया। इस प्रकार हुए चाकूबाजी के मामले में प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए योगेश गोयल, जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर ने मामले के त्वरित अनुसंधान व घटना में लिप्त बदमाशों का पता लगाने के निर्देश प्रदान किये। निर्देशों की पालना में उमेश ओझा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उदयपुर, कैलाशचन्द्र खटीक वृताधिकारी वृत नगर पश्चिम जिला के उदयपुर सुपरविजन मे हिमाशुसिंह राजावत पु. नि. थानाधिकारी थाना सुखेर के निर्देशन मे थाने की टीम गठित की गई। थानाधिकारी के नेतृत्व में थाने की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुएघटनास्थल पर पहुंच कर अभियुक्तों का पता लगाने का प्रयास करना शुरू कर दिया। टीम द्वारा मौके पर सीसीटीवी फुटेज, अन्य तकनीकी साधनों तथा मुखबिरों की मदद से अभियुक्तगणों को नामजद किया। हेमेन्द्र प्रजापत निवासी भुवाणा के घर पर दबिश दी तो घर से फरार मिला । अन्य अभियुक्त गोविन्द का पता लगाकर सीसीरमा की तरफ दबिश दी तो दोनों अभियुक्त वहां पर छिपे हुए मिले। जहां पर पुलिस को देचाकर भागने का प्रयास किया परन्तु अभियुक्त हेमेन्द्र प्रजापत पुत्र तुलसीराम प्रजापत उम्र 24 वर्ष निवासी कुम्हारवाडा, भुवाणा, पुलिस थाना सुखेर तथा गोविन्द प्रजापत पुत्र रमेश प्रजापत उम्र 23 वर्ष निवासी कुम्हारों का मौहल्ला, सीसारमा, पुलिस थाना नाई, उदयपुर को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में घटना में लिप्त वांछित अन्य अभियुक्तगणों की तलाश जारी है।पुलिस टीमः-1. हिमाशुसिंह राजावत पुलिस निरीक्षक2. महीपाल सिंह सउनि3. सुनील बिशनोई हैड कानि. (विशेष भूमिका)4. जगदीश मेनारिया हैड कानि5. भारतसिंह कानि.6. अचलाराम कानि.7. धनराज कानि… Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राउमावि सापोल का शिक्षक महेश कुमार गिरफ्तार, डमी अभ्यर्थी बिठा कर पास की थी अध्यापक लेवल प्रथम भर्ती परीक्षा-2022 असम के राज्यपाल कटारिया 22 से 25 तक उदयपुर में…..देखें विस्तृत कार्यक्रम ब्योरा