24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। महाराणा प्रताप जयंती समारोह में आज मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आते ही बादलों ने मूसलाधार बारिश कर महाराणा प्रताप की प्रतिमा का जलाभिषेक कर हर्षित कर दिया। पूरा पांडला खुले में लगाया गया था व आज बारिश की भी भविष्यवाणी नहीं थी। ऐसे में आनन फानन में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आने के बाद प्रताप गौरव केंद्र पर समारोह स्थल को बदला गया है व अभी कार्यक्रम वहीं पर स्थित महाराणा कुम्भा सभागार में आयोजित किया जा रहा है। वैसे इसकी तैयारियां पहले ही प्रशासन और आयोजकों की ओर से अल्टरनेटीव वेन्यू के रूप में की जा चुकी थी। आज शाम को जारी मौसम विभाग की चेतावनी में राजसमंद तक ही बारिश का जोर दिखाया गया था मगर बारिश का विस्तार उदयपुर तक हो गया व कार्यक्रम स्थल को आनन फानन में बदलना पड़ गया।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.