Site icon 24 News Update

सायरा पंचायत समिति उपचुनावः कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम सिंह बारहठ विजयी

Advertisements

24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। उदयपुर जिले के सायरा पंचायत समिति के वार्ड 13 में हुए उपचुनाव में कांग्रेस के विक्रम सिंह बारहठ ने भाजपा के बालू सिंह को 102 मतों से पराजित किया। कुल 4,451 मतदाताओं में से 2,963 ने मतदान किया। विक्रम सिंह बारहठ (कांग्रेस) को 1,498 वोट मिले। बालू सिंह (भाजपा) को 1,396 वोट मिले। 69 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना। परिणाम घोषित होते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई। विक्रम सिंह को मेवाड़ी साफा पहनाकर और फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। कार्यकर्ता डीजे की धुन पर नाचते-गाते सायरा बस स्टैंड तक पहुंचे। 46 वर्षीय विक्रम सिंह दसवीं पास हैं और व्यवसाय करते हैं। अब उप प्रधान का चुनाव 17 फरवरी को होगा। आपको बता दें किवार्ड संख्या 13 के पंचायत समिति सदस्य एवं उप प्रधान भारत सिंह बारहठ के निधन के कारण यह उपचुनाव हुआ। कांग्रेस ने उनके छोटे भाई विक्रम सिंह बारहठ को मैदान में उतारा था। इस जीत के साथ सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस का कब्जा हो गया है। यह उपचुनाव कांग्रेस के लिए एक महत्वपूर्ण जीत है। विक्रम सिंह बारहठ अब 17 फरवरी को होने वाले उप प्रधान चुनाव में भी अपनी दावेदारी पेश करेंगे।

Exit mobile version