24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। उदयपुर के धानमंडी क्षेत्र स्थित ओसवाल भवन में तैलिक साहू समाज का सामूहिक शादी समारोह आयोजित किया गया था। समारोह में लगभग 6 हजार लोगों के लिए भोजन तैयार किया गया था। खाने के कुछ देर बाद 220 लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। इनमें अधिकतर महिलाएं और बच्चे शामिल थे। प्रभावित लोगों को उल्टियां और दस्त की शिकायत हुई, जबकि कुछ बेहोश हो गए। स्थिति बिगड़ने पर मरीजों को एमबी हॉस्पिटल ले जाया गया। अचानक बड़ी संख्या में मरीजों के पहुंचने से हॉस्पिटल में जगह की कमी हो गई। एक नया वार्ड खोलकर 57 लोगों को भर्ती किया गया। इनमें से 30 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया, जबकि 27 का इलाज जारी है। 15 वर्षीय एक लड़की की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे पीडियाट्रिक आईसीयू में भर्ती किया गया है। फूड प्वाइजनिंग की अधिक समस्या राब और मिठाई खाने वालों को हुई। हॉस्पिटल प्रशासन ने तत्काल अतिरिक्त डॉक्टर्स की टीम लगाई। हाथीपोल थानाधिकारी योगेन्द्र व्यास ने अस्पताल में भीड़ को नियंत्रित किया। डिप्टी सीएमएचओ ओमप्रकाश रायपुरिया ने बताया कि भोजन का सैंपल जांच के लिए लिया जाएगा। जांच रिपोर्ट के बाद फूड प्वाइजनिंग के कारणों का पता चलेगा। घटना से पहले भरतपुर में भी मटर-पनीर खाने से 60 लोग बीमार हुए थे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सूने मकान से 10 लाख की चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार मोर्चरी के बाहर लगे पुलिस मुर्दाबाद के नारे, जबर्दस्त आक्रोष, चार दिन पहले गुमशुदगी लिखवाई थी, आज मिली लाश तो टूट गया सब्र का बांध