Advertisements
24 न्यूज़ अपडेट शाहपुरा. ब्लॉक के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई ! मासिक बैठक में जिला कार्यकारिणी सदस्य कुलदीप सुवालका एवं के.सी. मीणा के नेतृत्व में समस्त ब्लॉक सीएचओ की सर्व सहमति से शाहपुरा ब्लॉक की कार्यकारणी घोषित की, जिसमे धर्मीचंद रेगर को ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध मनोनीत किया गया।
ब्लॉक अध्यक्ष धर्मीचंद रेगर के सानिध्य में कार्यकारणी का विस्तार करते हुए उपाध्यक्ष दुर्गा कहार,महासचिव सुरेखा शर्मा,कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश खारोल एवं मीडिया प्रभारी रवि जाट को मनोनीत किया।
रेगर ने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के हितों में सदैव तत्पर रहने की सपथ ली।इस उपलक्ष्य पर ब्लॉक शाहपुरा के समस्त सामुदायिक अधिकारी उपस्थित रहे।

