24 न्यूज अपडेट. जयपुर। जयपुर में बुजुर्ग महिला और दो नौकरों को बंधक बनाकर बदमाशों ने लगभग 50 लाख रुपए के गहने और 7 लाख रुपए नगद लूट लिए। यह घटना गंभीर सुरक्षा चुनौती को दर्शाती है।घटना की जानकारी सुबह 6 बजे पुलिस को मिली। बदमाशों ने बुजुर्ग महिला और नौकरों को बंधक बनाकर लूट को अंजाम दिया। 50 लाख के गहने और 7 लाख रुपए नगद चोरी हो गए। महिला की स्थितिः बुजुर्ग महिला सुरक्षित हैं और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। महिला अकेली घर पर रहती हैं, पति का निधन हो चुका है। मोती डूंगरी थाना इलाके के सोनी अस्पताल के पास यह वारदाता हुई। इसमें मंजू कोठारी (75) के घर पर 7 दिन पहले रखी नेपाली नौकरानी सावित्री ने बाहर से दो लोगों को घर पर बुला कर वारदात कर दी। आरोपी सावित्री ने सोमवार रात करीब 11 बजे दरवाजा खोलकर दो बदमाशों को घर में एंट्री दी। मंजू कोठारी और उनके दोनों नौकर कमरों में थे। बदमाशों ने दोनों नौकरों और उसके बाद मंजू देवी से मारपीट कर बंधक बना दिया। मंजू कोठारी के रूम की आलमारी को खोल बदमाशों ने 7 लाख रुपए नगद और 50 लाख रुपए के जेवरात और अन्य सामान लूट लिए। रात 2 बजे बदमाश घर से बाहर निकले। सावित्री वारदात करने के बाद कैब से मौके से चली गई। घायल मंजू कोठारी (75) के पति का 2007 में देहांत हो गया था। उसके बाद वह अकेली रह रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बेटी की शादी के लिए छुट्टी नहीं मिली तो उत्तर-पश्चिम रेलवे के हेडक्वार्टर में कर्मचारी ने किया सुसाइड राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल का रिजल्ट जारी