24 न्यूज़ अपडेट .नई दिल्ली। राजसमंद सांसद श्रीमती महिमा कुमारी मेवाड़ ने केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने राजसमंद संसदीय क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा की।
सांसद ने खास तौर पर देसूरी की नाल, कुंभलगढ़ टाइगर प्रोजेक्ट और वन विभाग से संबंधित विभिन्न मुद्दों को केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखा। इन परियोजनाओं के बारे में चर्चा करते हुए सांसद ने मंत्री से इन कार्यों की गति को तेज करने और क्षेत्रीय विकास में सहयोग की अपील की।
मुलाकात के दौरान श्री यादव ने इन मुद्दों पर सकारात्मक विचार व्यक्त किए और क्षेत्र की पर्यावरणीय एवं वन्यजीव संरक्षण योजनाओं के विकास में हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
सांसद ने केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि इन प्रयासों से राजसमंद क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण बदलाव आएगा।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.