• लोकसभा में अनुदान मांगों पर चर्चा दौरान रखी यह मांग
  • राजस्थान में केंद्रीय जनजाति विश्वविद्यालय की भी जरूरत बताई
  • समाज में विभेद पैदा करने वाली औपनिवेशिक साजिश का विषय एंथरोप्लॉजी विश्व विद्यालय पाठ्यक्रम से हटाया जाए
  • आदिवासी हिंदू है का पाठ्यक्रम भी सभी विश्वविद्यालयों में पढ़ाया जाए
  • सभी विश्व विद्यालयों में जनजाति अध्ययन केंद्र खोले जाएं

24 न्यूज अपडेट उदयपुर। सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने लोकसभा में मांग की है कि मेवाड़ में माइनिंग विश्वविद्यालय व गोगुंदा में गौ माता के नाम पर गौ विश्व विद्यालय खोला जाए। बजट सत्र में शिक्षा मंत्रालय की अनुदान मांगों पर चर्चा पर बोलते हुए सांसद रावत ने यह मांग रखी।
उन्होंने राजस्थान में केंद्रीय जनजाति विश्व विद्यालय खोले जाने की बात भी कही।सांसद ने औपनिवेशिक विरासत से बाहर निकलने के लिए देश में जितने भी विश्व विद्यालय हैं, उनमें जनजाति अध्ययन केंद्र खोले जाने की आवश्यकता बताते हुए कहा कि इससे जनजातियों की मौलिक बात व संस्कृति सभी के सामने आ सकेगी, क्योंकि अब तक औपनिवेशिक सत्ता की डिवाइड एंड रूल के विचार एवं दृष्टि ही पढ़ाई जाती रही है। सांसद रावत ने अपने संबोधन में लोकसभाध्यक्ष के जरिए सरकार से मांग की कि डॉ जी.एस. धुर्वे के “आदिवासी हिन्दू है”, यह पाठ्यक्रम भी सभी विश्व विद्यालयों में पढ़ाया जाना चाहिए। पिछली सरकारों में इसकी अनदेखी की गई है। सांसद ने सदन में मांग रखी कि विश्व विद्यालयों में पढ़ाए जाने वाले एंथरोपलॉजी विषय जो कि पूरे देश में विभेद करने के लिए है। इसे समाप्त किया जाना चाहिए। इस विषय में केवल जनजातियों को अलग दिखाने की औपनिवेशिक सत्ता की साज़िश रही है, वही पढ़ाई जाती है।
माइनिंग व गौ विश्व विद्यालय इसलिए मेवाड़ में चाहिए…
सांसद रावत ने कहा कि अरावली की पहाड़ियों में काफी कीमती मिनरल्स मिलते हैं। यहां वेदांता समूह जो कि जिंक का काम करने वाला बहुत बड़ा समूह है। यहां सीएस आर के तहत माइनिंग विश्व विद्यालय स्थापित किए जाने की संभावना बनती है। वहीं पूरे भारत में अनेक विश्वविद्यालय हैं, लेकिन गौ माता के लिए कोई विश्व विद्यालय नहीं। जबकि गौ, गंगा व गायत्री पूरे समाज के लिए गौरव की बात है। गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र में करीब एक हजार बीघा गोचर भूमि है। सम्बन्धित ग्राम पंचायतें व अन्य उक्त भूमि देने के लिए तैयार हैं। अतः यहां गौ विश्व विद्यालय खोले जाने की अनुमति प्रदान की जाए।
यह मांगे भी रखी

  • राजस्थान में केंद्रीय जनजाति विश्वविद्यालय की भी जरूरत बताई
  • समाज में विभेद पैदा करने वाली औपनिवेशिक साजिश का विषय एंथरोप्लॉजी विश्व विद्यालय पाठ्यक्रम से हटाया जाए
  • आदिवासी हिंदू है का पाठ्यक्रम भी सभी विश्वविद्यालयों में पढ़ाया जाए
  • सभी विश्व विद्यालयों में जनजाति अध्ययन केंद्र खोले जाएं

Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading