24 न्यूज अपडेट उदयपुर। आटा चक्की की दुकान पर ब्राउन शूगर बेचने का धंधा करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अब उसे जेल में चक्की पीसनी पड़ेगी। महानिदेशक पुलिस जयपुर द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे 15 दिवसीय अभियान के तहत जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुरयोगेश गोयल के निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाडा अंजना सुखवाल व राजेन्द्र सिंह जैन पुलिस उप अधीक्षक वृत वल्लभनगर के सुपरविजन में 20 मई को थानाधिकारी को जरिये मुखबिर सुचना मिली कि रज्जाक उर्फ बाबू पिंजारा पिता गफुर मोहम्मद निवासी डांगियों का चौराहा ब्राउन शूगर बेचता है। मुखबिर से सूचना मिलने पर थानाधिकारी मय जाप्ता जीप सरकारी चालक के डांगी चौराहा कस्बा वल्लभनगर गए जहां आटा चक्की की दुकान पर नियमानुसार कार्यवाही के पश्चात रज्जाक मोहम्मद उर्फ बाबु पिजांरा पिता गफुर मोहम्मद उम्र 45 साल पेशा बिस्तर बनाना निवासी डांगी चौराहा वल्लभनगर थाना वल्लभनगर जिला उदयपुर के कब्जे से 7.52 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर बरामद की गई। उक्त ब्राउन शुगर अपनी पत्नी सलमा के माध्यम से उसके पीहर डोराना जिला मन्दसौर मध्यप्रदेश से मंगवाकर दोनों पति पत्नि छोटी छोटी पुडिया बनाकर प्रति पुडी 250 रूपये के हिसाब से बेचते थे। दम्पती का कृत्य अपराध धारा 8/21 एन डी पी एस का अपराध होने से नियमानुसार गिरफतार किया गया । पुलिस थाना वल्लभनगर पर दर्ज प्रकरण संख्या 91/2024 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का आगे का अनुसंधान रामेंग पाटीदार उ नि. थानाधिकारी थाना खैरोदा के जिम्मे किया।टीमः-1 श्रीमती दीपिका राठौड़ पु. नि. थानाधिकारी थाना वल्लभनगर2 श्री भैरूलाल हैड कानि 282 थाना वल्लभनगर3 श्री दिलीप सिह कानि नं. 1553 थाना वल्लभनगर4 श्री भंवरलाल कानि नं. 1416 थाना वल्लभनगर Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation स्काउट की विभिन्न विधाओं का दिया प्रशिक्षण गृह क्लेश मिटाने बुलाया तांत्रिक, घर की करोड़ों की प्रॉपटी खुद के नाम कर गया