सलूंबर क्षेत्र के अंतर्गत केरपुरा गांव में शुक्रवार को सड़क किनारे कचरुनाथ जोगी के खेत मे स्थित मकान के पास अचानक झाड़ियो में आग लग गई । आग को देख आग बुझाने दौड़े 70 वर्षीय वृद्ध की धोती कटीली झाड़ियो में फस गई जिसके कारण आग की लपटों के पास स्थित खड्डे में वृद्ध जा गिरे जिससे वो आग की लपटों से चारो तरफ से फस गये ओर आग की चपेट में आ गये । नजदीक लोगो ने दौड़ कर वृद्ध को बचाने का प्रयास किया लेकिन बचा नही पाये । सूचना मिलते ही नजदीक ग्रामीण व सलूम्बर थाने से सहायक उपनिरिक्षक आशीष कुमार ,मुकेश कुमार व गोपाल सहित जाब्ता मोके पर पहुचा ओर वृद्ध कचरुनाथ को जिला चिकित्सालय पहुचाया जहा चिकित्सको ने वृद्ध कचरुनाथ पुत्र हीराजी जोगी उम्र 70 वर्ष निवासी केरपुरा को मृत घोषित कर दिया । पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया पुलिस ने मृग दर्ज कर अनुसन्धान शुरू किया ।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.