सलूम्बर जिले की सलूम्बर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।थाना पुलिस ने लुटेरी दुल्हन के अलावा दलाल व एक अन्य महिला को गिरफ्तार किया है। एसपी राजेश यादव ने बताया कि गुड़ निवासी पीड़ित पर्वतसिह ने 14 मार्च को रिपोर्ट दी उसके पत्नी नही है उसके लिए समीपवर्ती गांव नई बस्सी डाल निवासी गोतमलाल ने उसे झांसे में लेकर गुजरात के नडियाद निवासी साक्षी नाम की महिला से शादी करवा दी। शादी से पहले दलाल गौतम ने ढाई लाख नकद लिए उस समय एक अन्य महिला मंदाबेन व भरत भाई उसके घर पर आए थे। फिर मन्दिर में शादी करवा दी गई। 2 माह बाद ही दुल्हन जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गई।
पुलिस ने मामले में अनुसंधान करते हुए थाना अधिकारी मनीष खोईवाल व उनकी टीम ने लुटरी दुल्हन साक्षी ,दलाल गौतम ,मंदाबेन को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में तीनो ने मिलकर साक्षी की अब शादी 6 जगह करवा दी थीं जहां एक जगह तो उसके लड़का व लड़की को भी जन्म दिया है। बताया गया कि साक्षी ने पाटिया अहमदाबाद में 2018 में शादी की जहां एक साल की लड़की व 1लड़का है । वहीं दूसरी शादी गुड़ में पर्वत सिंह से कराई। तीसरी शादी उसने राजकोट में की, चौथी शादी भाभर गुजरात मे की, पांचवी शादी अहमदाबाद में की। इसी अगस्त में जोधपुर के लुणी में छठी शादी की ओर वहीं रह रही थी जो पकड़ी गई। पुलिस अब पुरे मामले की जांच कर रही है
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.