Site icon 24 News Update

सर्वधर्म सामूहिक विवाह सम्मेलन का हुआ आयोजन:35 जोड़े दांपत्य सूत्र में बंधे

Advertisements

प्रतापगढ़. हम सुधरेंगे युग सुधरेगा, खर्चीली शादी बंद करो जैसे स्लोगन के माध्यम से आमजन के जीवन में बदलाव लाने में प्रयासरत जयवंता वेलफेयर फाउंडेशन रविवार को सर्वधर्म सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न कराया। सम्मेलन में करीब 35 परिवारों ने अपने बेटे-बेटियों के विवाह के पंजीयन कराए थे। लेकिन वैदिक मन्त्रोच्चार के बीच 35 जोड़ों ने दांपत्य जीवन में प्रवेश करते हुए साथ जीने मरने की कसम ली। 1 जोड़ा अपरिहार्य कारणों के चलते मंडप में नहीं पहुंचे। कार्यक्रम स्थल पर नेत्र जांच परीक्षण व रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में करीब 50 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। जयवंता वेलफेयर फाउंडेशन खर्चीली शादियों पर नियंत्रण का संदेश देते हुए आयोजित सर्वधर्म सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित हुआ। विवाह सम्मेलन में 35 जोड़ों ने पंजीयन कराया था। जिसमें 35 जोड़ों ने एक साथ विवाह की रस्मों को करते हुए दांपत्य जीवन में प्रवेश किया। सुबह 9 बजे से मंडप में वर-वधू पक्ष के लोग पहुंचने शुरू हो गए थे। इसके बाद करीब डेढ़ बजे से मंच से वैदिक मन्त्रोच्चार के साथ विवाह की रस्में संपन्न कराई जाने लगी। करीब तीन बजे बाद विवाह संपन्न होने के बाद पांव पूजने की रस्म की गई। जिसमें कन्याओं को गृह उपयोगी सामग्री गायत्री परिवार तथा विभिन्न दानदाताओं के सहयोग से सुलभ कराई गई। रोती हुई बेटियां अपने बाबुल को छोड़ अपने वर के साथ विदा हुई।

Exit mobile version