24 न्यूज अपडेट. डूंगरपुर। डूंगरपुर के चितरी थाना क्षेत्र के गडा जसराजपुर में पेट्रोल पंप कार्मिक से लूटपाट का प्रयास हुआ है। यहां पर 2 बदमाशों ने पेट्रोल पंप के कर्मचारी पर सरिए से हमला बोल दिया व उसे घायल कर बेग लेकर जाने लगे लेकिन उसने रुपयों से भरा बैग नहीं छोड़ा। आखिरकार शोर मचाने पर बदमाश भाग गए। पेट्रोल पंप कर्मचारी घायल हो गया है व उसको अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।पुलिस बदमाशों को नामजद करते हुए तलाश में जुटी है। थाना एएसआई बलभद्र सिंह ने बताया कि डायालाल (40) पुत्र नारायणलाल चौबीसा निवासी उस्मानिया ने रिपोर्ट लिखवाई कि वह गड़ा जसराजपुर में पेट्रोल पंप पर काम करता हैं सोमवार शाम पेट्रोल पंप पर प्रभुलाल पुत्र कनकमल बामणिया और महिपाल पुत्र डायालाल बामणिया निवासी रातडिया फला दाहेला आए। दोनों ने रुपए छीनने का प्रयास किया। उसने विरोध किया। दूसरे बदमाश ने लोहे के सरिए से हमला कर दिया। वह घायल होकर नीचे गिर गया, लेकिन रुपयों से भरा बैग नहीं छोड़ा। लोगों के आते देख बदमाश मौके से भाग गए। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। चितरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल डायालाल को सागवाड़़ा अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पीड़ित डायालाल ने रातडिया फला दाहेला निवासी प्रभुलाल ओर महिपाल के खिलाफ लूटपाट, सरिए से हमला करने का केस दर्ज करवाया है। पुलिस दोनों ही बदमाशो की तलाश में जुट गई है।
सरिए से हमला कर पेट्रोल पंप कर्मचारी से लूट का प्रयास, नहीं छोड़ा रुपयों से भरा बैग

Advertisements
