Site icon 24 News Update

सरस डेयरी समिति के सचिव का दिनदहाड़े मर्डर, चेहरे पर स्प्रे किया, फिर चाकू घोंपा

Advertisements

24 न्यूज अपडेट. अजमेर। अजमेर में सरस डेयरी समिति के सेक्रेटरी (सचिव) की दिनदहाड़े हत्या कर दी। युवक ने उनके ऑफिस में घुसकर पहले चेहरे पर स्प्रे किया और फिर चाकू से हमला कर दिया। हमलावर सेक्रेटरी के गांव का ही रहने वाला है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। घायल सेक्रेटरी को जेएलएन हॉस्पिटल लेकर गए मगर डॉक्टर ने मृत घोषित किया। पुलिस मौके पर पहुंची व एफएसएल टीम को भी बुलाकर सबूत जुटाए हैं। हत्या के कारण का खुलासा नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि जानकारी सामने आई है कि आरोपी युवक मृतक का चचेरा भाई है। बताया गया कि दौराई के डेयरी में सेक्रेटरी किशनलाल (42) पुत्र गबरुलाल अपने ऑफिस में बैठे थे। सुबह 11 बजे के करीब दिलीप नाम का युवक ऑफिस में आया और उन पर स्प्रे कर दिया। इसके बाद चाकू मारकर भाग गया। आवाज सुनकर आस-पास के लोग पहुंचे और सेक्रेटरी के परिजनों को सूचना दी। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं। आरोपी ने करीब दो वार चाकू से किए थे जिसमें से एक सीधा सीने पर लगा। थाना प्रभारी ने बताया- सेक्रेटरी के चचेरे भाई हंसराज चैधरी ने मामला दर्ज करवाया है। रिपोर्ट में बताया- उसके ताऊ का लड़का किशन लाल चैधरी की दौराई मेला ग्राउंड के पास सरस डेयरी की दुकान है। उसी समय गांव (दौराई) का ही रहने वाला दिलीप चैधरी आया। उसके हाथ में धारदार चाकू और एक स्प्रे था। उसने भाई की आंखों में स्प्रे का छिड़काव किया और चाकू से सीने पर वार कर दिया। सीसीटीवी के आधार पर युवक की तलाश की जा रही है। सीओ ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी युवक मानसिक रूप से परेशान हैं। पत्नी से विवाद चल रहा है। दहेज प्रताड़ना का भी मुकदमा दर्ज करवा रखा है। परिवार से भी अलग रहता है। सीसीटीवी कैमरे में ये पूरा घटनाक्रम कैद हो गया। आरोपी ऑफिस में आता है और हाथ में चाकू है। इसके बाद वह कुर्सी पर बैठे किशनलाल के चेहरे पर कोई स्प्रे छिड़कता है। किशनलाल कुर्सी से खड़े होकर कोने में खड़े होकर बचने की कोशिश करते हैं, लेकिन आरोपी ने उनके सीने में चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद आरोपी ऑफिस से भागने लगता है तो किशनलाल कुर्सी लेकर उसके पीछे दौड़ते हैं। आरोपी ऑफिस के बाहर बाइक छोड़कर भाग जाता है। किशनलाल सड़क पर गिर जाते हैं। इसी दौरान सामने से एक कार आती है। कार ड्राइवर नीचे उतरकर किशनलाल को देखता है। लोगों की भीड़ जमा हो जाती है और घायल को कार से अस्पताल ले जाते हैं।

Exit mobile version