24 न्यूज अपडेट. भीलवाड़ा। जैसलमेर के प्रसिद्ध संत ब्रह्मपुरी महाराज उर्फ़ गोपाल लाल गुप्ता का एक सड़क दुर्घटना में दुखद निधन हो गया। यह दुर्घटना भीलवाड़ा जिले के मांडल थाना क्षेत्र के रायसिंहपुरा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई।संत ब्रह्मपुरी महाराज अपने ड्राइवर अशोक वैष्णव के साथ जैसलमेर से मंदसौर (मध्य प्रदेश) जा रहे थे। सुबह लगभग 10 बजे के आसपास, रायसिंहपुरा के निकट ड्राइवर को अचानक झपकी आ गई। इस वजह से कार अनियंत्रित हो गई और सड़क के किनारे खड़े एक ट्रेलर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के सामने के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। इस भीषण दुर्घटना में संत ब्रह्मपुरी महाराज (63 वर्ष) की मौके पर ही मृत्यु हो गई। ड्राइवर अशोक वैष्णव गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल मांडल के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।संत ब्रह्मपुरी महाराज के बारे मेंसंत ब्रह्मपुरी महाराज जैसलमेर के एक प्रतिष्ठित संत थे और बड़ी संख्या में उनके अनुयायी थे। उनके असामयिक निधन से उनके भक्तों और अनुयायियों में शोक की लहर दौड़ गई है। उन्हें गोपाल लाल गुप्ता के नाम से भी जाना जाता था। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मांडल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया और यातायात को सुचारू कराया। पुलिस ने मृतक संत के शव को पोस्टमार्टम के लिए मांडल के मोर्चरी में रखवाया है। जैसलमेर स्थित उनके आश्रम को भी घटना की सूचना दे दी गई है। उनके परिजनों के आने के बाद शव को पोस्टमार्टम करवाकर उन्हें सौंपा जाएगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation खेत पर छापा, 17,600 अफीम के डोडे लगे पौधे जब्त, मालिक फरार राजस्थान की राम जल सेतु परियोजना की खास बातें, विस्तार और आकार