Advertisements
निम्बाहेड़ा। श्री हनुमान मंदिर शिवाजी नगर इशक्काबाद में सोमवार को श्री कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर में सुंदर झाकियों के साथ मनमोहक दर्शन भक्तों को मोहित कर थे। इस दौरान भाजपा नगर मण्डल के पूर्व महामंत्री वीरेश चपलोत, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक गजेंद्र नवलखा, नितिन नवलखा ने मंदिर पर श्री हनुमान जी के दर्शन कर श्री बांके बिहारी लाल को पुष्प माला अर्पित कर आशीर्वाद लिया। इससे पूर्व श्री हनुमान सेवा समिति के सदस्यों द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया।

