Advertisements
24 न्यूज़ अपडेट शंभूपुरा।ओम जैन शंभूपुरा। चित्तौड़गढ़ के श्री चमत्कारी सांवरिया सेठ मन्दिर के व्यवस्थापक आशीष उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि कथावाचक पंडित सांवरिया शर्मा के मुखारबिंद से चल रही भागवत कथा के छठे दिवस पर श्री कृष्ण रुक्मणि विवाह का प्रसंग सुनाया गया एवं सजीव झांकी सजाई गई। सभी भक्तो द्वारा सांवरिया सेठ को छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाया गया जो कि कथा के उपरांत वितरित किया गया।
कथा में अध्यक्ष सत्येंद्र मोड़, हरीश भटनागर, विजेंद्र कुमार जैन, मिट्ठू लाल चौधरी, जगदीश सोमानी, सत्यनारायण वैष्णव,भंवर सिंह, सुरेश जोशी, विजय कुमार, नाहर सिंह, सूरजभान सिंह, बबलेश शर्मा, अंबालाल, सुनील शर्मा सहित कई कार्यकर्ताओं ने व्यवस्था संभाली।

