24 न्यूज अपडेट. जयपुर। जयपुर जंगली जानवरों को बचाने की यह मिसाल है। एक शेरनी के शावक को जीवित रखने के लिए उसको दो महीने से रोज 90 हजार का अमेरिका से मंगवाया दूध पिलाया जा रहा है। यह दूध पूरी तरह से शावक की मां के दूध जैसे गुणों से भरपूर है। इस शावक की मां तारा ने जन्म के बाद से उसको दूध पिलाना छोड़ दिया है। जयपुर के नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में यह हो रहा है। यहां पर शेरनी तारा के 2 महीने के शावक को हर रोज 90 हजार रुपए का खास दूध पिलाया जा रहा है। शावक स्वस्थ और तंदुरुस्त है। इसके अलावा चिकन सूप भी दिया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क के सीनियर डॉक्टर अरविंद माथुर उसकी देखरेख कर रहे हैं। इस शावक का जन्म 14 अक्टूबर को बायोलॉजिकल पार्क में हुआ। शेरनी तारा ने सिर्फ 900 ग्राम के शावक को जन्म दिया। जन्म के बाद से ही शेरनी तारा ने ना जाने क्यों शावक की देखरेख करना और उसे दूध पिलाना बंद कर दिया। उसके बाद डाक्टरों ने कमान संभाली। उसको इम्पोर्टेड पाउडर मिल्क पिलाया जा रहा है। यह दूध अमेरिका से दिल्ली व दिल्ली के बाद वेंडर के माध्यम से जयपुर के नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क आता है। इस शावक को हर 3 से 4 घंटे बाद स्पेशल मिल्क पाउडर से बना दूध देते है।ं पूरे दिन में लगभग डेढ़ किलो दूध पीता है। 200 ग्राम मिल्क पाउडर की बाजार कीमत लगभग 12 हजार रुपए है। स्पेशल मिल्क पाउडर को न सिर्फ शेरनी बल्कि, टाइग्रेस और लेपर्ड के शावकों को भी पिलाया जाता है। इसके लिए वन विभाग की ओर से बकायदा टेंडर खोला गया है।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.