Site icon 24 News Update

शाहपुरा जिला स्तरीय अधिकारियों के तबादलों से प्रशासनिक व्यवस्थाएं प्रभावित, वर्तमान बीजेपी सरकार के कार्यों को लेकर जनता ना खुश

Advertisements

24 न्यूज़ अपडेट शाहपुरा. राजस्थान में नव गठित शाहपुरा जिले में ज़िला स्तरीय अधिकारियों के तबादले से प्रशासनिक व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं।जहां एसपी राजेश कांवट का तबादला होने के बाद से पद रिक्त चल रहा है।अभी तक ज़िला पुलिस अधीक्षक पद पर नहीं लगाया गया वहीं गत दिवस ग्रामीण विकास और पंचायत राज विभाग के बम्पर तबादलों के तहत शाहपुरा जिला परिषद के एसीईओ अमित शर्मा का तबादला दू कर दिया गया।उनकी जगह नया अधिकारी नियुक्त नहीं किया।इसी क्रम में गुरुवार को ही पंचायत समिति के विकास अधिकारी चूनाराम विश्नोई का शिव बाड़मेर व तहसीलदार रामकुमार विश्नोई का तबादला अकलेरा हो गया।तहसीलदार के स्थान पर नायब तहसीलदार उत्तमचंद जांगीड़ को लगाया गया है।इससे पहले शाहपुरा में उपखंड अधिकारी,थानाधिकारी जैसे पदों पर भी तबादले के बाद नए अधिकारियों की नियुक्ति में देरी हो
रही है।इसके चलते जिले की प्रशासनिक व्यवस्थाएं प्रभावित हो रहीं हैं।जिला चिकित्सालय में एनेस्थीसिया विशेषज्ञ को नियुक्त किया था,लेकिन उन्होंने ज्वाइन ही नहीं किया।अस्थि रोग विशेषज्ञ रिजाइन कर चुके हैं।स्वास्थ्य सेवाओं में आई इस कमी से मरीजों को परेशानी हो रही है। वहीं सोनोग्राफी सुविधा भी लंबे समय से बंद है।क्षेत्र में लगातार अधिकारियों के तबादले और पद रिक्त होने से स्थानीय नागरिकों में आक्रोश बढ़ रहा है।वहीं राजस्थान बीजेपी सरकार के इस रवये से ना तो समस्याओ का समाधान हो पा रहा है बल्कि अर्थ वव्यवस्था दिन वे दिन बिगड़ती जा रही है जहां पिछली सरकार कांग्रेस के समय सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था अब हालत बिगड़ने लग रहे हैं जबकि वर्तमान सरकार को तबादले करने के बजाएं उनमें ठीक से काम करे तो शहर में विकास के कार्यों में प्रगति होगी और अपराधो पर अंकुश लगाया गया और जनता की समस्या का समय समाधान हो जाता था आज़ सरकार के सामने कई चुनौतियां होने पर समाधान की बजाए जनता को गुमराह कर रही है कई बार शाहपुरा के सामाजिक और व्यापारिक संगठनों ने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द इन रिक्त पदों पर अधिकारियों की नियुक्ति की जाए।संगठनों का कहना है कि पद रिक्त होने से क्षेत्र में विकास कार्य ठप पड़े हैं।इससे आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।परन्तु वर्तमान बीजेपी सरकार मोन बैठी है जबकि सरकार वोट के समय सांसद व विधायक ने जनता को विस्वास दिलाया की बीजेपी सरकार की शाहपुरा जिले को प्रगति की और ले जायेंगे लेकिन अभी तक शाहपुरा जिले के रिक्त पड़े पदों को देखकर तो वर्तमान बीजेपी सरकार जनता के सवालों के घेरे में उलझती जा रही है आख़िर कब तक भरे जायेंगे रिक्त पद

Exit mobile version