24 न्यूज़ अपडेट शाहपुरा. जिला बचाओ क्रमिकसंघर्ष समिति जिला शाहपुरा
धरना शाहपुरा में जिला बचाओ संघर्ष समिति के आंदोलन के 63वें दिन श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। समिति ने रोपा निवासी लादूलाल सांसी को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही ब्याज माफिया के कारण आत्मदाह करने वाले शाहपुरा के रवि बोहरा और राजेंद्र सिंह यादव को भी याद किया गया संघर्ष समिति के संयोजक रामप्रसाद जाट ने कहा कि
माफिया युवाओं को ब्याज के जाल में फंसा रहे हैं। इसलिए सरकार को कड़ी और निष्पक्ष कार्रवाई करनी चाहिए।
अनिल शर्मा, आशीष लादूलाल कद में छोटे होने के बावजूद जिले के संघर्षों में
सक्रिय रहे। वे जेल भरो आंदोलन में भी शामिल हुए अधिवक्ता अनिल शर्मा ने ब्याज माफिया के खिलाफ विशेष टीम बनाने की मांग की।कार्यक्रम में रामप्रसाद जाट, पालीवाल,अविनाश शर्मा, उदय लाल बेरवा,सत्यनारायण पाठक,रामेश्वर सोलंकी,राजेंद्र बोहरा,प्रदीप पारीक, रामस्वरूप टेपण दिनेश शर्मा समेत कई समिति सदस्य और आम नागरिक मौजूद रहे। सभी ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
शाहपुरा जिला बचाओ क्रमिकसंघर्ष समिति के तत्वधान में श्रद्धांजलि सभा आयोजित व आत्मदाह करने वाले दो युवकों को किया याद, सूदखोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कीमांग

Advertisements
