Site icon 24 News Update

शहादत के 13 साल बाद भी न मूर्ति लगी न स्कूल नाम पर हुआ

Advertisements

24 न्यूज अपडेट. उदयपुर.13 साल पहले शहीद हुए प्रकाश खटीक के परिजन अब भी इंतजार कर हैं कि उनकी मूर्ति लगा दी जाए और उनके नाम पर स्कूल का नाम रख दिया जाए। इस दौरान दोनों प्रमुख दलों की सरकारें आईं और चली गईं मगर किसी ने कुछ नहीं किया। हर बार नेता उनकी मूर्ति पर फूल चढा जाते हैं और बड़ी बड़ी बातें कर चले जाते हैं लेकिन होता कुछ भी नहीं है। यह कहना है शहीद के परिजनों का। परिजनों ने आज शहीद प्रकाश खटीक की 13वीं पुण्यतिथि पर उनको नमन करते हुए शहादत को याद किया। आपको बता दें कि गैंगस्टर भानु प्रताप सिंह को उदयपुर जेल से झालावाड़ पेशी पर ले जाते हुए बिजोलिया हाईवे पर विरोधी गैंग के अचानक हमला कर देने पर शहीद कमांडो ने अपनी ड्यूटी अंत समय तक निभाई व क्रॉस फायरिंग में उनकी शहादत हो गई। आज उनके शहादत दिवस पर शहीद प्रकाश’ चौराहा साइफन पर उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन, शैलेंद्र चौहान भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति प्रदेश उपाध्यक्ष, इंजी भगवान प्रकाश चौहान,भोपाल सिंह राणा, कंनवर निमावत, मुस्लिम महासंघ से मोहम्मद बख्श तथा परिवार जनो ंसहित ग्रामीणों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए

Exit mobile version