Site icon 24 News Update

शतरंज के शातिरों का चार दिवसीय महाकुंभ कल से,1500 शातिर दौड़ायंेगे दिमागी घोड़ेएमडीएस पब्लिक स्कूल की ओर से मेवाड़ में पहली बार सीबीएसई वेस्ट जोन इन्टर स्कूल चेस टुर्नामेन्ट का आयोजन

Advertisements

24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर। एमडीएस पब्लिक स्कूल की ओर से मेवाड़ में पहली बार सीबीएसई वेस्ट जोन इन्टर स्कूल चेस टुनार्मन्ट का 14 सितम्बर से 16 सितम्बर तक प्रतापनगर स्थित एमडीएस पब्लिक स्कूल शाखा में आयोजन किया जा रहा है। जिसमें राजस्थान गुजरात एवं मध्यप्रदेश के 150 स्कूलों के 1500 से अधिक स्कूली शतरंज के शातिर खिलाड़ी इस महाकुंभ में भाग लेकर अपने शातिर दिमागी घोड़े दौड़ायेगें।
विद्यालय के निदेशक शैलेन्द्र सोमानी ने बताया कि सभी स्कूलों की टीमें 13 को आयोजन स्थल पर पंहुचेगी और 14 से प्रतियोगिता प्रारम्भ होगी। उद्घाटन समारोह में संासद मन्नालाल रावत, जिला कलेक्टर अरविन्द पोसवाल,भाजपा शहर जिलाध्यक्ष रविन्द्र श्रीमाली, भाजपा देहात जिलाध्यक्ष चन्द्रगुप्तसिंह चौहान, जनार्दनराय नगार वि.वि. के कुलपति प्रो. एस.एस. सरांगदेवोत, टेक्नो एनजेआर के निदेशक प्रो. आर.एस.व्यास, पेसिफिक वि.वि.के संस्थापक राहुल अग्रवाल मौजूद रहेंगे जबकि अध्यक्षता एमडीएस स्कूल के प्रबन्ध न्यासी डॉ. रमेशचन्द्र सोमानी करेंगे। प्रतियोगिता कुल 8 वर्गो छात्र-छात्रा के अन्डर-11, अन्डर- 14,अन्डर-17 एवं अन्डर-19 में आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ग के प्रथम दो स्थान पर रहने वाले विद्यालय में जालंधर में आयोजित होने वाली नेशनल इन्टर स्कूल प्रतियोगिता में भाग लेगी।
सोमानी ने बताया कि सीबीएसई की दक्षिणी राजस्थान में इस प्रकार की पहली बार प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। आमतौर पर इस प्रकार की प्रतियोगिता में 500-600 खिलाड़ी भाग लेते है लेकिन बहुत विशाल स्तर पर आयोजित हो रही इस प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ियों ठहरने,खाने-पीने की सम्पूर्ण व्यवस्था एमडीएस पब्लिक स्कूल की ओर से की जा रही है।
सोमानी ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन 16 सितम्बर को किया जायेगा। जिसके मुख्य अतिथि पंजाब के राज्यपाल गुलबाचंद कटारिया होंगे। वे सभी विजेता खिलाड़ि़यों को पुरूस्कृत करेंगे। प्रतियोगिता के सीबीएसई ऑब्जर्वर शतरंज के विकास साहू है।

Exit mobile version