24 न्यूज अपउेट उदयपुर। भाजपा नेता व एडवोकेट अर्जुन वैष्णव ने श्री सांवलियाजी मंदिर मंडल के द्वारा सांवलियाजी कस्बे में पशुधन सहायक डिप्लोमा महाविद्यालय खोलने की मांग को लेकर श्री सांवलियाजी मंदिर मंडल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी व चित्तौड़गढ़ अतिरिक्त जिला कलेक्टर राकेश कुमार को ज्ञापन सौंपते हुए सांवलियाजी में पशुधन सहायक डिप्लोमा महाविद्यालय खोलने की मांग की।
वैष्णव ने ज्ञापन में बताया की यदि सांवलियाजी में पशुधन सहायक डिप्लोमा महाविद्यालय मंदिर मण्डल के द्वारा खोला जाता है तो क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। साथ ही इस महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया में मंदिर परिक्षेत्र में आने वाले मण्डफिया सांवलियाजी सहित 16 गांवों के छात्रों को प्रवेश में 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित रखी जाने की मांग की। वैष्णव ने बताया कि सांवलियाजी कस्बे में यह महाविद्यालय खुलने पर क्षेत्र के पशु धन को भी इसका लाभ मिलेगा।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.