24 न्यूज़ अपडेट शाहपुरा. शाहपुरा जिले के दो भाई वीर सिंह मीना,रणवीर सिंह मीना जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में प्रथम समूह छात्र वर्ग 14 वर्षीय में भाग लेंगे। बीकानेर से नियुक्त निर्णायक संजय आचार्य ने बताया कि शाहपुरा के तैराक वीर सिंह,रणवीर सिंह 17 सितंबर से 23 सितंबर 2024 तक एसएमएस स्टेडियम तरणताल में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेंगे। शाहपुरा जिले की इंडियन पब्लिक स्कूल के छात्र रणवीर सिंह मीणा ,वीर सिंह मीणा शाहपुरा जिले की टीम का नेतृत्व करेंगे।14 वर्षीय राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में शाहपुरा जिले की 14 वर्ष आयु में 12 छात्र विक्रम धाकड़,अंशु कुमार गुर्जर ,आदित्य उपाध्याय, रिदम गौड़ निकुंज गौड,ओमप्रकाश धाकड़,पराग उपाध्याय,राकेश जाट,राजवीर दहिया,उज्जवल आचार्य जयपुर जाएंगे। साथ ही छात्रा वर्ग में 14 वर्षीय में 9 छात्राऐं खुशी धाकड़,मिस्टी शर्मा,अंजलि कहार,सृष्टि आचार्य,भूमि बघेरवाल, स्वामी मुंडेतिया, निकिताचौधरी,अनुष्का धाकड़, आराध्या व्यास,राज्य स्तरीय प्रतियोगिता एसएमएस स्टेडियम जयपुर में 17 से 23 तारीख तक भाग लेगी। दलनायक शंकर जाट अमन दाधीच विजयलक्ष्मी चौधरी अनु कुमारी कंजर सुमन जाट टीम के साथ राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए 16 सितंबर को टीमों के साथ जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
वीर सिंह मीना रणवीर सिंह मीना एसएमएस स्टेडियम जयपुर में तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेंगे

Advertisements
