24 न्यज अपडेट उदयपुर। के. जी गट्टानी फाउंडेशन व मुस्कान क्लब की ओर से स्वर्गीय के जी गट्टानी की द्वितीय पुण्यतिथि पर गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित विशाल चिकित्सा शिविर में आज 325 रोगी परामर्श लेकर लाभांवित हुए। मुस्कान क्लब के मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि ओरिएंटल पैलेस रिसोर्ट के रिवाह हॉल में आयोजित इस शिविर का प्रारंभ स्वर्गीय के जी गट्टानी के चित्र पर मल्यांर्पण कर उनके युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए नये आयम खोलने व समाज सेवा की उत्कृष्ट मिसाल प्रस्तुत कर अपनी विशिष्ट पहचान का स्मरण करते पुष्पांजलि कार्यक्रम से हुआ। गट्टानी फाउंडेशन की मुख्य केयरटेकर डॉक्टर श्रद्धा गट्टानी ने बताया कि शिविर में 15 चिकित्सकों क्रमशः डॉक्टर रजत वार्ष्णेय (डेंटिस्ट) , डा. अंकिता गुप्ता (डेंटिस्ट), डॉ जितेंद्र जिंगर ( सायकेट्री), डॉ सुखमंजोत सिंह (सायकेट्री) डॉ कपिल व्यास (डर्मेटोलॉजी),डॉ मयंक शर्मा (डर्मेटोलॉजी), डा. अनुष्का सोनी (गैस्ट्रोएंटरोलॉजी), डॉक्टर अर्पित शर्मा (आप्थाल्मालॉजी), डॉ राघवेंद्र चौबीसा (ऑर्थो) डॉक्टर मनी मेहता (आप्थाल्मालॉजी) डॉ रिद्धी राज (इएनटी), डॉ शिवानी बिंदल (इएनटी), डॉ कपिल देव चौधरी (कार्डियोलॉजी), डॉ राहुल सेहलोत (एंडॉक्रिनलॉजी), डॉ प्रतीक अग्रवाल ( जनरल मेडिसिन) ने सलाह देकर 80 मधुमेह रोगी 70 अस्ति रोगी. 40 नेत्र रोगी. 30 त्वचा रोगी. 40 दांत रोगी. 15 ह्वदय रोगी. 25 नाक कान गला रोगी. व 25 उदर रोगी को चिकित्सीय सलाह देकर उन्हें लाभान्वित किया। संरक्षक श्रीमती कौशल्या गट्टानी, नीरज गट्टानी व नितिन गट्टानी ने सभी चिकित्सकों , सहायकों व उपकरण चलाने वाले तकनीशियनों का उपर्णा पहना व मोमेंटो भेंट कर सम्मान किया । सात दिवसीय कार्यक्रमों के अंतर्गत कल स्वर्गीय के जी गट्टानी को संगीतमय स्मरणांजली प्रस्तुत की जाएगी । Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation लिपिक ग्रेड-द्वितीय/कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा के लिए इनका हुआ चयन राजसमंद में बारिश, जयपुर में आंधी, मोबाइल टावर गिरा, झुंझुनूं और सीकर में तीन की मौत