उदयपुर। पिछले दिनों वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी उस चार्टर विमान में बैठे दिखाई दिए थे जिसमें सलूंबर में टिकट वितरण के बाद ‘खून के आंंसू’ वाला बयान दे चुके बागी नरेंद्र मीणा को जयपुर मान मनौव्वल के लिए ले जाया जा रहा था। डांगी की बॉडी लेंग्वेज भाजपा के किसी मंझे हुए नेता जैसी थी। जब नरेंद्र जयपुर से आक्रोष मुक्त व वफादार सिपाही वाले सीएम के संदेश युक्त कूल-कूल होकर लौटे तो डांगी के नंबर बढ़ गए। आज सीएम भजनलाल जब राजसमंद से उदयपुर एयरपोर्ट लौटे तो बीच में डांगी के निवास पर पहुंच कर उन्होंने मानों डांगी को पॉलिटिकल रिटर्न गिफ्ट दे दिया। साथ में यह संदेशा भी कि डांगी उनकी गुड बुक में प्रवेश का दीपोत्सव मना सकते हैं। सीएम के डांगी के निवास पर जाने का पहले से कोई तय कार्यक्रम मीडिया को नहीं बताया गया था। लिहाजा कहा जा सकता है कि अकस्मात कार्यक्रम बना होगा। शाही कृषक पगड़ी और बुके का इंतजाम किया गया होगा। विधायक उदयलाल डांगी के निजी आवास पर मुख्यमंत्री के पहुंचने पर परिवार के सदस्यों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन, जहांजपुर विधायक गोपीचंद मीणा, उप प्रमुख पुष्कर तेली, खेरवाड़ा के पूर्व विधायक नाना लाल अहारी सहित संभाग के नेता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चित्तौडग़ढ़ सांसद सीपी जोशी पूर्व मंत्री निम्बहेड़ा, विधायक श्रीचंद कृपलानी आदि मौजूद थे। इस कैमेस्ट्री से ओल्ड गार्ड भाई साहब वाले गुट को भी संदेसा चला गया है कि कहीं दीप जल रहे हैं तो कहीं दिल। उन्हें तय करना होगा कि उनकी कौन सी है मंजिल। जहां तक डबलडोज का मामला है तो कल ही सिने तारिका और मंडी विधायक कंगना रनौत भी विधायक की मनुहार पर पधारी थीं। लाइटर मूड में कहेंं तो दोनों दिन ‘खुश तो बहुत होंगे तुम’ वाला सीन हो गया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation विद्यापीठ में लागू हुई पीएम इंटर्नशिप योजना, साल में दो बार होगी प्रवेश प्रक्रिया, एकेडमिक काउंसिल की बैठक में कई अहम निर्णय हेमन्त कुमार पालीवाल बने अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के जिला अध्यक्ष