भाजपा कार्यालय पर विधायक कृपलानी करेंगे ध्वजारोहण
कविता पारख
24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेड़ा।देश के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत मनाए जा रहे आजादी के 77 वें स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं निम्बाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी ने क्षेत्र एवं प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी।
भाजपा कार्यालय पर कृपलानी करेंगे ध्वजारोहण
भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी ने बताया कि 77 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह स्थानीय रेल्वे स्टेशन के समीप स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। यहां प्रात: 8.45 बजे पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में ध्वजारोहण करेगें।
चतुर्वेदी ने भाजपा कार्यालय पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में समस्त नगरवासियों, जनप्रतिनिधियों आदि को भाग लेने का आग्रह किया है।

