Site icon 24 News Update

विधायक आक्या ने किया नर्बदेश्वर महादेव में खुला बरामदा का लोकार्पण

Advertisements

24 न्यूज़ अपडेट शंभूपुरा।ओम जैन शंभूपुरा। विधानसभा क्षैत्र चित्तौड़गढ़ के ग्राम सोनगर में खटीक समाज के नर्बदेश्वर महादेव में विधायक मद से नवनिर्मित खुला बरामदा कार्य का लोकार्पण विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने मोली बंधन खोलकर किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंडल अध्यक्ष भंवर सिंह खरडी बावड़ी व विशिष्ट अतिथि पूर्व मंडल अध्यक्ष नन्द किशोर कोठारी, पूर्व मंडल महामंत्री रामेश्वर धाकड़, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह, सहकारी समिति अध्यक्ष भेरू लाल गुर्जर, पूर्व सरपंच रतन भंवर सिंह सोकियां, पूर्व इकाई अध्यक्ष शंभू लाल धाकड़, सरपंच प्रतिनिधि राधेश्याम धाकड़ थे।
इस दौरान विधायक आक्या नर्बदेश्वर महादेव में आयोजित तुलसी विवाह, पंचकुंडीय यज्ञ, स्वर्ण कलश स्थापना कार्यक्रम में भी सम्मिलित हुए। उन्होने यज्ञ शाला में खटीक समाज के प्रतिनिधियो के साथ महाआरती में शामील होकर क्षैत्रवासियो की खुशहाली की कामना की। इससे पूर्व समस्त अतिथियो का आयोजन मण्डल के सदस्यो द्वारा साफा पहनाकर एवं उपरणा ओढ़ाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर विधायक आक्या ने कहा कि सोनगर पंचायत में पहले भी विकास में कोई कमी नही आने दी एवं भविष्य में भी कोई कमी नहीं आयेगी। इस दौरान विधायक आक्या ने सालवी समाज के सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 5 लाख रूपये विधायक मद से स्वीकृत करने की घोषणा की। कार्यक्रम को पूर्व मण्डल अध्यक्ष भंवरसिंह खरड़ी बावड़ी ने भी सम्बोधित किया। संचालन पूर्व सरपंच रतन भंवर सिंह सोकियां ने किया।
इस अवसर पर घोसुंडी सरपंच गोपाल सिंह, पालका के पूर्व सरपंच किशन सुथार, बस्सी पूर्व नगर अध्यक्ष रामस्वरूप पुरोहित, शक्ति केंद्र प्रभारी प्रमोद कोठारी, बस्सी व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन जागेटिया, रतन लोहार, यशवंत पुरोहित, लक्ष्मण सुथार, कालू गुर्जर, राजू मीना, कालू धाकड़ सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

Exit mobile version