
24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर। शारदीय नवरात्रा के पांचवे दिन राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष प्रो. वासुदेव देवनानी ने गणेश नगर पहाड़ा स्थित कालकामाता मंदिर में पूजा अर्चना कर देश में सुख शांति की कामना की। मंदिर पुजारी देवेन्द्र सिंह गौड़ ने प्रो. देवनानी का माता की चुनड़ी एवं पगड़ी पहना कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर कालकामाता मित्र मंडल के रमेश पालीवाल, पूर्व पार्षद विजय आहुजा, रोहित जोशी, विजय शर्मा, राजु पालीवाल, कृष्णकांत कुमावत, डॉ. पंकज उपाध्याय नरेश वैष्णव, रामजी, भरत मेघवाल, उदयसिंह हाड़ा सहित कार्यकर्ताओं ने प्रो. देवनानी का उपरणा ओढ़ा कर सम्मान किया गया। देवेन्द्र सिंह गौड़ ने बताया कि कालकामाता मित्र मंडल की ओर से कल सायं 7 बजे सेएक शाम कालका माता के नाम 12वीं विशाल भजन संध्यॉ का आयोजन किया जायेगा जिसमें सुप्रसिद्ध भजन गायक मनीष मेनारिया एवं मधुबाला राव एण्ड पार्टी के कलाकारों द्वारा विशेष झांकियों के साथ भजनों की प्रस्तुतियॉ देंगे।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.