24 न्यूज अपडेट उदयपुर। सुखेर थाना पुलिस ने मकानों से तार चुराने वाली गेंग पकड़ी है। मुख्य सरगना सहित कुमल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है तथा उनसे 35 लाख रुपए के वायर आदि बनामद किए गए हैं। 5 वाहन जब्त किए गए हैं। इसी के साथ इन लोगों से चोरी का माल खरीदने वाले 3 लोगों को नामजद किया गया है। एसपी योगेश गोयल ने बताया कि रविवार को भैरवगढ़ मार्ग पर दो वाहनों में कुछ संदिग्ध से दिखने वाले युवकों के घूमने की जानकारी मिली। इस पर पुलिस टीम ने तुरंत दबिश देकर ओगणा निवास मांगीलाल मीणा, नाई निवासी भगवतीलाल मीणा, मुकेश मीणा, भरत मीणा और कैलाश मीणा को गिरफ्तार किया। सख्ती से पूछताछ की गई तो इन्होंने 53 चोरियां स्वीकार कर ली। इनमें से 20 वारदातें सुखेर में की क्योंकि यहां लगभग हर गली मोहल्ले में मकानों का काम चल रहा है। डेढ़ साल में यहां पर कोई 15 से अधिक तार चुराने के केस दर्ज हैं। इसी प्रकार राजसमंद और गुजरात में भी गैंग ने चोरियां कीं। आरोपियों से 35 लाख के वायर, पिकअप, कार और दो बाइकें जब्त की गई है। थानाधिकारी हिमांशु सिंह ने बताया कि सभी आरोपी अलग-अलग समूहों में बंट कर कॉलोनियों में निर्माणाधीन मकानों की टोह लेते रहते हैं। मकान बनने के बाद जैसे ही उनके टारगेट वाले मकान पर वायरिंग का काम शुरू होता, गैंग वहां पर पहुंच जाती। देर रात को पिकअप, कार और बाइकों पर धावा बोलते और पूरी की पूरी वायरिंग चुरा ले जाते हैं। इसी प्रकार कटे वायरों को जलाकर तांबा कबाड़ियों को सस्ते में बेच देते।बाहरी शहर में मचा दी धमालपिछले साल आरोपियों ने थूर, फेरनियों का गुड़ा, लखावली, रामनगर, टाइगर हिल्स, चंद्रा कॉलोनी, खेलगांव और इसके पीछे एक निर्माणाधीन मकान से वायर चुराए। इस साल बड़ी, प्रतापनगर, गढ़मगरी, बोरों का गुड़ा, भैरवगढ़ के पास, नाई में होटल, चित्रकूट नगर, कानपुर, पुलक विहार, नेला गांव, बलीचा, खेलगांव के पीछे दो बार, शोभागपुरा, मीरानगर, न्यू आरटीओ के पीछे, गांधीनगर सुखेर, नाकोड़ा विहार, ऐश्वर्या कॉलेज के पीछे, अनंता हॉस्पिटल के पास, खेमली, सवीना मंडी के पास, महिला थाने के सामने, राजकमल होटल के पीछे, मावली, बड़गांव, रामपुरा, डाकन कोटड़ा, देबारी में दो बार, नाथद्वारा में चार जगहों पर चोरियां की। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation वारसिंह बने एडीएम शहर उदयपुर, 83 आरएएस अधिकारियों के तबादले, कार्मिक विभाग ने जारी किए आदेश होटल संस्थान दक्षिणी राजस्थान एवं होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान ने नव नवनियुक्त आईजी उदयपुर का किया स्वागत