24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। वात्सल्य सेवा समिति के अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सीपी बंसल एवं गोपाल कनेरिया ने बताया कि पिछले एक माह से आरएमवी स्कूल प्रांगण में वात्सल्य सेवा समिति द्वारा आयोजित समर कैंप का रंगारंग समापन समारोह विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मनारायण जोशी, श्रद्धा गट्टानी,संतोष मीणा, दिनेश भट्ट एवं धीरेंद्र सचान के मुख्य आथित्य में संपन्न हुआ.महिला समिति अध्यक्ष अंजू सोनी, कार्यक्रम संयोजीका संगीता माली, एवं सुधा अग्रवाल ने बताया की महिलाओं एवं बालिकाओं को आर्थिक एवं आत्मरक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से वात्सल्य सेवा समिति द्वारा पिछले एक माह से आरएमवी स्कूल में महिलाओ को डांस, तलवारबाजी ,मार्शल आर्ट, मेहंदी एवं सिलाई के प्रशिक्षण हेतु समर कैंप का आयोजन एक माह से किया जा रहा था जिसमें सैकड़ो की संख्या में बालिकाओं एवम महिलाओं ने प्रशिक्षण लिया. समारोप कार्यक्रम में बालिकाओं एवम महिलाओं द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई, बालिकाओं द्वारा तलवारबाजी एवं मार्शल आर्ट का प्रदर्शन मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा. मेहंदी सीखने वाली बालिकाओं द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं के हाथों पर मेहंदी लगाई गई एवम सिलाई सीखने के दौरान बनाए गए विभिन्न कपड़ों का प्रदर्शन किया गया. कार्यक्रम संचालन विक्रम अग्रवाल ने किया.कार्यक्रम में मदनलाल अग्रवाल, धारेन्द्र सालगिया, राजेंद्र सिंह भाटी,अशोक अग्रवाल, कार्तिकेय नागर,रविंद्र अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल, मुकेश पवार, मनोज जोशी, सुमित्रा जोशी, मंजू सचान, विजयलक्ष्मी ,चित्रा अग्रवाल, किरण नागोरी, हरीश चावला सुशील कागजी ,अशोक मेहता, रमेश तायलिया, कैलाश अग्रवाल, विमल अग्रवाल, आशा अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, पुनम गारू,अशोक जैन सहित विशाल संख्या में समाज जन उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सांई तिरूपति विवि के वेंकटेश कॉलेज ऑफ नर्सिंग के स्टूडेंट फिर सड़कों पर, बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के अटकी सरकारी नौकरी, चार साल की मेहतन के बाद भी देने पड़ रहे हैं धरने देहली गेट चौराहे को ट्रैफिक सिस्टम मॉडल के रूप में विकसित करने पर प्रस्ताव, स्वरूप सागर पुलिया के समीप बोटलनेक खोलने की संभावना तलाशने के भी निर्देश, कोर्ट चौराहा से हटेंगे पेन्सिल डिवाइडर, जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक